IND vs ENG: पिच को लेकर इस बार बदले इंग्लैंड के तेवर, ग्राउंड स्टाफ की हुई जमकर तारीफ

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड सीरीज के हर मैच के दौरान अक्सर पिच का मुद्दा गरमाया है। इंग्लैंड की तरफ से पिच को लेकर काफी सवाल भी उठाए गए हैं लेकिन इस बार धर्मशाला की पिच को लेकर इंग्लैंड के तेवर बदले-बदले दिख रहे हैं। इंग्लिश खिलाड़ी ने धर्मशाला पिच की काफी तारीफ की है।

India vs England 5th Test dharmsala pitch

India vs England 5th Test dharmsala pitch Image Credit: Social Media

India vs England 5th Test: धर्मशाला में होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच की पिच को लेकर इस बार इंग्लैंड टीम के तेवर बदले-बदले दिखे। दरअसल जब-जब इस टेस्ट सीरीज के मैच खेले गए हैं तब-तब इंग्लैंड की तरफ से पिच को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लेकिन इस बार इंग्लैंड की तरफ से धर्मशाला की पिच को अच्छा बताया गया। इंग्लिश खिलाड़ियों ने धर्मशाला की पिच से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक की तारीफ की है।

विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो ने की ग्राउंड स्टाफ की तारीफ

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले इंग्लैंड की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड की तरफ से बोलते हुए जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि धर्मशाला की पिच काफी अच्छी दिख रही है। पिच पर हाल ही में रणजी ट्रॉफी मैच भी खेला गया था। इसके अलावा आउटफील्ड भी काफी शानदार दिख रहा है। ग्राउंड स्टाफ ने हमारे यहां के मौसम को देखते हुए पिच के साथ अद्भुत काम किया है। जिसके लिए उन सभी का धन्यवाद।

विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट मैच

धर्मशाला में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अपना 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने वाले है। जिसके बाद जॉनी इंग्लैंड के लिए 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने वाले 17वें इंग्लिश क्रिकेटर बन जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ जॉनी बेयरस्टो के लिए ये सीरीज कुछ खास नहीं रही है। उन्होंने बल्ले एक-दो ठीकठाक पारी जरूर निकली है लेकिन टीम के लिए बड़ी पारियां खेलने में जॉनी नाकामयाब रहे।

विज्ञापन

उनके बल्ले से अभी तक इस सीरीज में महज 170 रन ही निकले हैं। अपने 100वें टेस्ट मैच को लेकर जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि ये मेरे लिए काफी भावुक करने वाला होगा। 100 टेस्ट मैच खेलना काफी मायने रखता है। बता दें, सीरीज में टीम इंडिया के पास 3-1 की अजेय बढ़त है। अब भारतीय टीम धर्मशाला टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा करना चाहेगी। इंग्लैंड ने इस सीरीज में टीम इंडिया को सिर्फ पहले टेस्ट मैच में हराया था। उसके बाद से मेहमान टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ