India vs England, Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमें 3 वनडे मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी. 14 जुलाई से शुरू होने वाले इस वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. टी20 सीरीज के बीच ही गिल नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आए. उनकी बैटिंग प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक जबरदस्त शॉट लगाते दिखाई दे रहे हैं.
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए शुभमन गिल ने शुरू की प्रैक्टिस
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल के कंधों पर टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी होगी, जहां उनके नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी. ऐसे में सीरीज के शुरू होने से पहले गिल ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गिल बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. वीडियो में गिल एक जबरदस्त शॉट लगाते दिख रहे हैं. उनकी फुटवर्क और टाइमिंग देखकर साफ लग रहा है कि वह इंग्लैंड की परिस्थितियों में रन बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ गिल का शानदार वनडे रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 वनडे मैचों में कुल 268 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 67 और स्ट्राइक रेट लगभग 101.9 का रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1 शतक और दो अर्धशतक भी जड़ा है, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 112 रन रहा है. ऐसे में गिल एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.
14 जुलाई से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. सीरीजा का पहला मैच एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में शाम 5:30 बजे शुरू होगा. वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.
| मैच | तारीख | मैदान | भारतीय समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 14 जुलाई | एजबेस्टन | दोपहर 3:30 बजे |
| दूसरा वनडे | 16 जुलाई | सोफिया गार्डन्स | शाम 5:30 बजे |
| तीसरा वनडे | 19 जुलाई | लॉर्ड्स | दोपहर 3:30 बजे |
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में जल्द होने वाली है जूनियर शोएब अख्तर की एंट्री! सिलेक्टर ने कर दिया PCB के प्लान का खुलासा
IND vs ENG ODI: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.
इंग्लैंड: हैरी ब्रुक (कप्तान), बेन डकेट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, जोस बटलर, सैम करन, जो रूट, गस एटकिंसन, लियाम डॉसन, जोश टंग, टॉम बैंटन, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, इन 2 खिलाड़ियों का कटा पत्ता
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
7 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
8 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
10 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
10 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines