पाकिस्तान में जल्द होने वाली है जूनियर शोएब अख्तर की एंट्री! सिलेक्टर ने कर दिया PCB के प्लान का खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अब एक घातक गेंदबाज की एंट्री होने वाली है. इसका खुलासा चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने किया है. ये गेंदबाज जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल होने जा रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है. हाल ही में बाबर आजम को पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनाया गया है. उन्हें शान मसूद की जगह कप्तान बनाया गया है. अब पाकिस्तान कुछ युवा तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल करने का प्लान तैयार कर रहा है. पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने बताया है कि उन्होंने एक ऐसे तेज गेंदबाज की खोज कर ली है, जो 150 KMPH प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालता है. Photo Source: X
2 / 6आकिब जावेद ने अपने इंटरव्यू के जरिए पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ा खुलासा किया. जावेद ने अब एक 'जूनियर शोएब अख्तर' की खोज कर ली है. उन्होंने इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भविष्य पर भी चर्चा की. Photo Source: X
3 / 6सलमान बट्ट के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा “हमारी सबसे बड़ी कमजोरी ऑलराउंड पेस बॉलर और असली तेज गेंदबाज हैं. हमने उन्हें इकट्ठा कर लिया है. संसाधन मौजूद हैं. अली, रजा, अब्दुल सुभान और रजाउल्लाह 145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं.” Photo Source: X
4 / 6इसके अलावा नए तेज गेंदबाज का खुलासा करते हुए कहा "हमें झांग से एक नया हीरा, कय्यूम मिला है, जो 150 किमी प्रति घंटे और उससे भी तेज गति से गेंदबाजी कर सकता है. हम इस गर्मी में उन्हें पर्याप्त प्रशिक्षण देना चाहते हैं ताकि हम उन्हें आगामी सीजन में शामिल कर सकें. तेज गेंदबाजों के बिना पाकिस्तान क्रिकेट अधूरा है. पाकिस्तान के पास तीन से चार ऐसे गेंदबाज होंगे जो 150 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. Photo Source: X
5 / 6फिलहाल पाकिस्तान टीम की हालत खस्ता है. पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था. इसके बाद पाकिस्तान टीम की खूब आलोचना हुई थी. Photo Source: X
6 / 6पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ अब 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहला मैच 25 जुलाई से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 2 अगस्त से खेला जाएगा. बाबर आजम इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान संभालेंगे. Photo Source: X