IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, इन 2 खिलाड़ियों का कटा पत्ता

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में टीम इंडिया दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है.

IND vs ENG (Image generated by AI)

IND vs ENG (Image generated by AI)

India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. उन्हें हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में शामिल किया गया है. वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में भी एक बदलाव हुआ है. लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

टॉस के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस जीतने के बाद श्रेयस ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. यह हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला है और हम उसी मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेंगे. पहले दो मैचों में हमारी टीम ने जिस निडर अंदाज से क्रिकेट खेली, वही रवैया आज भी देखने को मिलेगा. फर्क सिर्फ इतना रहा कि हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए. लेकिन आज नया दिन है, नई शुरुआत है और टीम का माहौल काफी सकारात्मक है.”

विज्ञापन

क्यों बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा?

श्रेयस अय्यर ने आगे बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं. वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा बाहर हैं और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. श्रेयस ने बताया कि वरुण और हर्षित चोटिल हो गए हैं और सीरीज से बाहर हो गए हैं. दोनों खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग की चोट से जुझ रहे हैं.

IND vs ENG 4th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अक्षर पटेल का अनोखा ‘शतक’, ऐसा करने वाले बने 5वें भारतीय, धोनी को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

इंग्लैंड के खिलाफ इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है. शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे है. पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ने के बाद, इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 में 4 विकेट और तीसरे मैच में 125 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. ऐसे में अब चौथा टी20 मुकाबला भारत के लिए ‘करो या मरो’ का बन चुका है. अगर भारतीय टीम यह मैच भी हार जाती है तो इंग्लैंड सीरीज पर कब्जा कर लेगी और भारत को आयरलैंड के बाद लगातार दूसरे टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ