IND vs ENG : केएल राहुल हुए टीम से बाहर, सरफराज खान की लगी लॉटरी; राजकोट में डेब्यू तय

Sarfaraz Khan Debut Rajkot Test : केएल राहुल के तीसरे टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद उनकी जगह सरफराज खान को राजकोट टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

India vs England KL Rahul has been ruled out rajkot test match due to injury can sarfaraz khan debut

Rohit Sharma, KL Rahul & Sarfaraz Khan (Image Credit 'X')

Sarfaraz Khan Debut Rajkot Test : भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा। उससे पहले ही भारतीय टीम का बड़ा झटका लगा है। दरअसल तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद तीसरे टेस्ट में सरफराज खान के डेब्यू करने की संभावनाएं और बढ़ गई है। दरअसल दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान को केएल राहुल की जगह ही टीम में शामिल किया गया था। हालांकि दूसरे टेस्ट में रजत पाटीदार ने डेब्यू किया था, लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल के बाहर होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि तीसरे टेस्ट में सरफराज खान डेब्यू कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या अब करेंगे डेब्यू?

सरफराज खान के फैंस काफी लंबे समय से उन्हें डेब्यू करवाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। जिसके बाद जब शुरुआती दो मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन उस वक्त तो सरफराज खान को टीम में शामिल नहीं किया गया। दूसरे टेस्ट में सरफराज खान को केएल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि सरफराज खान विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। मगर उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका दिया गया। अब एक बार फिर केएल राहुल के तीसरे टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि सरफराज खान आखिरकार तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं।

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल होंगे केएल राहुल का रिप्लसमेंट

बीसीसीआई ने केएल राहुल के बाहर होने के बाद तीसरे टेस्ट मैच के लिए देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है। दरअसल पहले टेस्ट के बाद केएल राहुल ने जांघ में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया था और वह बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में थे। जब इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे हुए 3 मैचों के लिए स्क्कॉड का ऐलान किया गया। उसमें भी केएल राहुल की फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल करने की बात कही थी। इसी बीच 11 फरवरी को केएल राहुल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वह नेट में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि बीसीसीआई ने यह भी बताया है कि केएल राहुल 90 प्रतिशत फिट हैं और वह अभी भी मेडिकल टीम की निगरानी में है। बीसीसीआई ने इस ने यह भी बताया कि वह चौथे टेस्ट में वापसी करेंगे।

विज्ञापन

2021 में किया था डेब्यू

देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला था। जिसके बाद से उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 2 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 38 रन बनाए हैं। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद देवदत्त पडिक्कल को एक बार फिर भारतीय टीम से जुड़ने का मौका मिला है। 2024 में देवदत्त पडिक्कल का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 2024 में अभी तक खेली 9 पारियों में 4 शतक लगा चुके हैं। जिसकी वजह से उन्हें केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ