---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: वैभव सर्यवंशी हुए बाहर, संजू सैमसन की वापसी, 5वें टी20 में बदल गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला आज (11 जुलाई) साउथेम्प्टनम के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस अहम मैच में टीम इंडिया दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है.

---विज्ञापन---

India vs England 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज (11 जुलाई) साउथेम्प्टनम के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के सामने अपनी लाज बचाने की चुनौती होगी. इस अहम मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग में दो बड़े बदलाव किए गए हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह संजू सैमसन और सुर्यांश शेगडे को टीम में शामिल किया गया है.

टॉस के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद श्रेयस ने कहा, “पिछले कुछ मैचों में हमने जिस तरह की गेंदबाजी की है, उसे देखते हुए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हमने लगभग हर तरह की गेंदबाजी आजमा ली है. आज हवा चल रही है और मौसम भी अनुकूल नजर आ रहा है. पिच को लेकर हमें बताया गया कि इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा, इसलिए पहले गेंदबाजी करना सही लगा.”

---विज्ञापन---

कप्तान ने आगे बताया कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं. वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. उन्होंने कहा, “हमने दो बदलाव किए हैं. वाशिंगटन की जगह सूर्यांश शेडगे और सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन आए हैं.”

IND vs ENG 5th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: बारिश नहीं, फिर भी क्यों 5वें T20 मैच में देरी से हुआ टॉस? इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की हुई ‘बेइज्जती’

सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच इस पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद टीम इंडिया को लगातार तीन मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी. ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है. 5वें मुकाबले में मेजबान टीम की नजर 4-0 से सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि भारतीय टीम जीत हासिल कर अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें- संजीव गोयनका की टीम से जुड़े केन विलियसन, संन्यास के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

---विज्ञापन---



First published on: Jul 11, 2026 07:21 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola