IND vs ENG: बारिश नहीं, फिर भी क्यों 5वें T20 मैच में देरी से हुआ टॉस? इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की हुई ‘बेइज्जती’

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच बहुत ही अहम टी-20 सीरीज खेली गई. जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया, तो वहीं इंग्लिश स्क्वाड का जलवा देखने को मिला. हालांकि 5वें मुकाबले में पहले टॉस से पहले अजीब घटना घटी है.

IND vs ENG

Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज साउथहैंपटन में टी-20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला खेला जाना है. जहां पर एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना हुई है. मैदान पर मौसम अच्छा होने के बाद भी इस मुकाबले के टॉस में देरी हुई है. जिसके पीछे का कारण बहुत ही हैरान करने वाला है. टीम इंडिया समय से मैदान पर ही नहीं पहुंच सकी. जिसके पीछे का कारण हंसी की बात बन गई है. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड का मजाक बन रहा है.

विज्ञापन

टॉस में इस कारण हुई देरी 

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का 5वां मुकाबला साउथहैंपटन में खेला जा रहा है. जहां पर टॉस होने में 45 मिनट की देरी हो गई. दरअसल टीम इंडिया इंग्लैंड के ट्रैफिक में फंस गई थी. जिसके कारण ही स्टेडियम में ही टीम देरी के साथ पहुंची. ऐसे में टॉस देरी के साथ हुआ, जबकि मैच में 30 मिनट की देरी होने वाली है. जहां पर मुकाबला 7 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन टॉस में लेट होने के कारण 7:30 बजे शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट टीम के ऊपर इस मुकाबले में पहले ही दबाव रहने वाला है. 

विज्ञापन

बात अगर टॉस की करें तो 7:15 पर जब हुआ, तो एक बार फिर से टीम इंडिया ने जीत दर्ज किया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसी के साथ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं प्लेइंग 11 में भी 2 बड़े बदलाव किए हैं. 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया. वहीं वाशिंगटन सुंदर को भी हटा दिया गया है. इन दोनों की जगह संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. 

विज्ञापन

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

टीम इंडिया (प्लेइंग 11): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा. 

इंग्लैंड (प्लेइंग 11): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ