India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. उन्हें हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में शामिल किया गया है. वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में भी एक बदलाव हुआ है. लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.
टॉस के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस जीतने के बाद श्रेयस ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. यह हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला है और हम उसी मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेंगे. पहले दो मैचों में हमारी टीम ने जिस निडर अंदाज से क्रिकेट खेली, वही रवैया आज भी देखने को मिलेगा. फर्क सिर्फ इतना रहा कि हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए. लेकिन आज नया दिन है, नई शुरुआत है और टीम का माहौल काफी सकारात्मक है.”
क्यों बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा?
श्रेयस अय्यर ने आगे बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं. वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा बाहर हैं और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. श्रेयस ने बताया कि वरुण और हर्षित चोटिल हो गए हैं और सीरीज से बाहर हो गए हैं. दोनों खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग की चोट से जुझ रहे हैं.
IND vs ENG 4th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अक्षर पटेल का अनोखा ‘शतक’, ऐसा करने वाले बने 5वें भारतीय, धोनी को छोड़ा पीछे
टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला
इंग्लैंड के खिलाफ इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है. शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे है. पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ने के बाद, इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 में 4 विकेट और तीसरे मैच में 125 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. ऐसे में अब चौथा टी20 मुकाबला भारत के लिए ‘करो या मरो’ का बन चुका है. अगर भारतीय टीम यह मैच भी हार जाती है तो इंग्लैंड सीरीज पर कब्जा कर लेगी और भारत को आयरलैंड के बाद लगातार दूसरे टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में जल्द होने वाली है जूनियर शोएब अख्तर की एंट्री! सिलेक्टर ने कर दिया PCB के प्लान का खुलासा
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines