IND vs ENG: अक्षर पटेल का अनोखा 'शतक', ऐसा करने वाले बने 5वें भारतीय, धोनी को छोड़ा पीछे

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में मैदान पर उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. अक्षर अब 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

Axar Patel (PIC Credit - X)

Axar Patel (PIC Credit - X)

India vs England, Axar Patel: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है. यह मुकाबला टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए बेहद खास है. इस मैच में अक्षर ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. दरअलस, अक्षर अपने करियर का 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रहे हैं. इसी के साथ वह 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

इस खास उपलब्धि से पहले अक्षर ने अपने क्रिकेट सफर को याद करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

100 T20I मैच खेलने वाले 5वें भारतीय बने अक्षर पटेल

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अपने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले अक्षर पटले अब 100 टी20I मैचों का आंकड़ा भी छू लिया है. इसके साथ ही अक्षर भारत के लिए 100 या उससे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं. अक्षर ने अब तक भारत के लिए कुल 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने बल्ले से 746 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 101 विकेट भी चटकाए हैं.

एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

इस उपलब्धि को हासिल करते ही अक्षर पटेल पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने अपने करियर में भारत के लिए 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे. अब तक भारत के लिए सिर्फ 5 ही खिलाड़ी 100 से अधिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल सके हैं. अक्षर से पहले रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ये मुकाम हासिल कर चुके हैं.

विज्ञापन

भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टी20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा – 161 मैच
  • हार्दिक पांड्या – 138 मैच
  • विराट कोहली -127 मैच तीसर
  • सूर्यकुमार यादव – 115 मैच
  • अक्षर पटेल – 100 मैच

‘कभी सोचा नहीं था’ – अक्षर

बीसीसीआई टीवी पर जारी एक वीडियो में अक्षर पटेल ने कहा, “जब मैंने 2015 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब कभी नहीं सोचा था कि एक दिन 100 मैच खेलने का मौका मिलेगा. इंग्लैंड दौरा मेरे लिए बेहद खास है. दूसरे टी20 में मैंने 100 विकेट पूरे किए और अब चौथे मैच में अपना 100वां मुकाबला खेलने जा रहा हूं. यह पल मेरे लिए बेहद खास है और मैं इसका पूरा आनंद ले रहा हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं है. इसमें मेरे साथी खिलाड़ियों, कोचों और परिवार का भी बराबर का योगदान है. उनके सहयोग और विश्वास के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता.”

विज्ञापन

डेब्यू से 100वें मैच तक का सफर

अक्षर ने कहा कि भारत के लिए एक भी मैच खेलना किसी भी क्रिकेटर का सपना होता है और अब 100 मैच खेलने का मौका मिलना उनके लिए शब्दों से परे एहसास है. उन्होंने कहा, “जब आप डेब्यू करते हैं तो आपको नहीं पता होता कि आगे कितनी दूर जाएंगे. लेकिन आज जब मैं अपना 100वां मैच खेलने जा रहा हूं तो उस भावना को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. भारत के लिए एक मैच खेलना भी गर्व की बात होती है और 100 मैच खेलना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ