IND VS ENG 3rd ODI Highlights: रोहित की शतकीय पारी के बाद भी टीम इंडिया बुरी तरह हारी, 2-1 से गंवाई वनडे सीरीज

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया को इस मुकाबले में बहुत ही शर्मनाक हार मिली. इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में टीम इंडिया 50 ओवरों में सिर्फ 360 रन ही बना सकी.

IND vs ENG 3rd ODI

Pic Credit- X

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुआ. इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 360 रन ही बना सकी. रोहित शर्मा के शानदार शतक के बाद भी टीम इंडिया मुकाबला 27 रनों से हार गई. इसी के साथ सीरीज भी भारत के हाथ से निकल गया.

विज्ञापन

इंग्लिश टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लिश टीम के लिए ओपनर बेन डकेट ने शानदार शतक जड़ा और 135 गेंदों पर 141 रनों की बेहतरीन पारी खेली. डकेट के अलावा, जैकब बेथेल ने 93 गेंदों पर 91 रन बनाए. वहीं, जो रूट ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए और अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों पर नाबाद 41 रन ठोक दिए. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट ही गंवाकर 387 रन ठोक दिए. वहीं, टीम इंडिया के ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए और प्रिंस यादव को एक सफलता मिली. हालांकि इस दौरान सभी भारतीय गेंदबाज बहुत ही मंहगे साबित हुए.

विज्ञापन

बुरी तरह से हारी टीम इंडिया

388 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी अहम 77 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने भी 60 गेंदों में 74 रन बनाए. हालांकि इसके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 50 ओवरों की समाप्ति पर 7 विकेट के नुकसान के साथ 360 रन ही जोड़ सकी. इसी के साथ भारत 27 रनों से मुकाबला हार गई और इंग्लैंड 2-1 से वनडे सीरीज भी जीत गया. इंग्लिश टीम के लिए सैम करन ने 4 विकेट झटके.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया ने 2-1 से गंवाई वनडे सीरीज

388 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद भी 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन ही बना सकी. जिसके कारण ही लॉर्ड्स वनडे मैच में टीम इंडिया को 27 रनों से हार मिली. इसी के साथ टीम इंडिया ने वनडे सीरीज भी गंवा दिया.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: राहुल-अक्षर भी हुए फेल

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल जहां 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन ही जोड़ सके. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने सिर्फ 329 रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: किंग कोहली भी हुए आउट

भारतीय टीम अब बहुत ही बड़ी मुश्किल में फंस गई है. विराट कोहली 60 गेंदों में 74 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 45.3 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 316 रन ही बनाए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया को लगा बैक टू बैक झटका

भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा है. ईशान किशन 12 गेंदों में 14 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने. जिसके कारण ही टीम इंडिया मुकाबले में 44 ओवरों के बाद 4 विकेट गंवाकर 304 रन ही बना सकी. उपकप्तान श्रेयस अय्यर तो अपना खाता भी नहीं खोल सके.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: विराट-किशन के भरोसे टीम इंडिया

टीम इंडिया को अगर लॉर्ड्स वनडे मुकाबला जीतना है, तो विराट कोहली और ईशान किशन को तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी. भारतीय टीम को 8 ओवरों में 93 रनों की जरूरत है.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया को लॉर्ड्स वनडे मैच में दूसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेलकर जैकब बेथेल का शिकार बने हैं. हालांकि टीम इंडिया ने 39 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 262 रन बना लिए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: मुश्किल में आई टीम इंडिया

टीम इंडिया ने 35 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 232 रन बना लिए हैं. हालांकि उसके बाद भी टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. टीम इंडिया को अभी जीत के लिए 15 ओवरों में 156 रनों की जरूरत है. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: हिटमैन ने जड़ा धमाकेदार शतक

रोहित शर्मा ने धमाकेदार कमबैक करते हुए लॉर्ड्स में शानदार शतक जड़ दिया है. हिटमैन ने 84 गेंदों में शतक जड़ा ठोका है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 31 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 206 रन बना लिए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

टीम इंडिया को 25वें ओवर में पहला झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल 84 गेंदों में 77 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 25 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार अर्धशतक

टीम इंडिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़कर कमबैक किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 22 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 127 रन बना लिए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: गिल-रोहित के बीच हुई शानदार पार्टनरशिप

टीम इंडिया ने 16 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 93 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: पहले पावरप्ले में टीम इंडिया ने नहीं गंवाया विकेट

टीम इंडिया ने पहले पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाया है. पहले 10 ओवरों में टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही अब मैदान पर सेट हो गए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली है. भारत ने शुरुआती 5 ओवर में बिना किसी नुकसान 17 रन बना लिए हैं. फिलहाल रोहित शर्मा 3 और शुभमन गिल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड ने दिया भारत को 388 रनों का बड़ा लक्ष्य

निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 388 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए ओपनर बेन डकेट ने 141 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. डकेट के अलावा, जैकब बेथेल ने 91 रन और जो रूट ने नाबाद 74 रन बनाए, जबकि जोस बटलर 41 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, भारत के ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए और प्रिंस यादव को एक सफलता मिली.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

47वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को तीसरी सफलता मिली. प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन भेज दिया. ब्रूक 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए. 47 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 325 रन है.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: जो रूट ने जड़ा अर्धशतक, इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. रूट ने 39 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. वहीं, इंग्लैंड ने 300 का आंकड़ भी पार कर लिया है. 46 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 315 रन है.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: बेन डकेट और जो रूट क्रीज पर जमे

44वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली. बेन डकेट 135 गेंदों पर 141 रन बनाकर पवेलियन लौटे. डकेट को प्रिंस यादव ने आउट किया. इंग्लैंड ने 44 ओवर में 2 विकेट पर 297 रन बना लिए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: बेन डकेट और जो रूट क्रीज पर जमे

इंग्लैंड ने 40 ओवर में एक विकेट पर 264 रन बना लिए हैं और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है. फिलहाल बेन डकेट 127 रन और जो रूट 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: बेन डकेट ने जड़ा शानदार शतक

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट ने लॉर्ड्स में शानदार शतक जड़ दिया है. डकेट ने भारत के खिलाफ 108 गेदों पर अपना शतक पूरा किया. डकेट के शतक के साथ इंग्लैंड ने 36 ओवर में एक विकेट पर 226 रन बना लिए हैं. फिलहाल डकेट 102 रन और जो रूट 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार

इंग्लैंड ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. 33 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 206 रन है. फिलहाल बेन डकेट 90 रन और जो रूप 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: प्रसिद्ध कष्णा ने दिलाई भारत को पहली सफलता

31वें की पहली ओवर में आखिरकार भारत को पहली सफलता मिली. प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया और 192 रनों की साझेदारी तोड़ी. बेथेल 93 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हुए. 31.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 192 रन है.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: बेथेल-डकेट की शानदार बल्लेबाजी

इंग्लैंड ने 25 ओवर में बिना किसी नुकसान 163 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 65 और जैकब बेथल 79 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय टीम को विकेट की जरूरत है.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: जैकब बेथेल ने जड़ा अर्धशतक, इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. बेथेल ने 51 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान 101 रन बना लिए हैं. वहीं, भारत को अब भी पहली सफलता की तलाश है.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: भारत को विकेट की तलाश

इंग्लैंड ने 15 ओवर में बिना किसी नुकसाना 96 रन बना लिए हैं. फिलहाल जैकब बेथेल 48 रन और बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को अब भी पहली विकेट की तलाश है.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार

इंग्लैंड ने शुरुआती 10 ओवर में बिना किसी नुकसान 58 रन बना लिए हैं. फिलहाल जैकब बेथेल 25 रन और बेन डकेट 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत

इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिली है. टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 37 रन बना लिए हैं. फिलहाल जैकब बेथेल और बेन डकेट 17-17 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. जैकब बेथेल और बेन डकेट पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: भारत की प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव

इस निर्णायक मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव हुए हैं. केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. उन्हें वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है. सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि बुमरहा घुटने की चोट के कारण आज नहीं खेल रहे हैं.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

इस निर्णायक मुकाबले के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 3 बजे टॉस होगा. टॉस के आधे घंटे बाद 3.30 बजे मैच शुरू होगा.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: जीत के लिए भारत को खत्म करना होगा 22 साल का सूखा

इस मुकाबले में भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, भारत को लॉर्ड्स में 22 साल से जीत का इंतजार है. 2004 के बाद टीम यहां एक भी वनडे मैच नहीं जीती है. यानी टीम इंडिया को यह सीरीज जीतने के लिए 22 साल का सूखा खत्म करना होगा.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: भारतीय स्क्वॉड में एक बदलाव

इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बदलाव हुआ है. टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा खिलाड़ी हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 109 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 59 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 45 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, तीन मैच ड्रॉ रहे, जबकि दो मैच बेनतीजा रहे.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कुरेन, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, जोश टोंग, लियाम डॉसन.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव.

IND VS ENG 3rd ODI Live Score: भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच आज

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (19 जुलाई) लॉर्ड्स में खेला जाएगा. दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी है और अब तीसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह निर्णायक मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ