IND vs ENG: T20 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी हारी टीम इंडिया, बेकार गया रोहित शर्मा का शतक

IND vs ENG: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा बहुत ही खराब गया. पहले भारतीय टीम टी-20 सीरीज 0-4 से हार गई. जिसके बाद पहले वनडे मैच में टीम को जीती मिली. हालांकि उसके बाद भारतीय टीम बैक टू बैक वनडे मैच हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया ने वनडे सीरीज भी गंवा दिया.

IND vs ENG

Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. जहां पर हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने का फायदा उठाकर इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 387 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक के बाद भी 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 360 रन ही बना सकी और 27 रनों से मुकाबला हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया ने 1-2 से वनडे सीरीज भी हार गई. 

विज्ञापन

इंग्लैंड ने खड़ा किया बड़ा स्कोर  

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 135 गेंदों में 141 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 93 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट ने सिर्फ 48 गेंदों में नाबाद 74 रनों की पारी खेली. कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ 14 रनों की ही पारी खेली. हालांकि अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 13 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए तो वहीं प्रिंस यादव को 1 सफलता मिली. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया को मिली बड़ी हार 

388 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को भी शानदार शुरुआत मिली. दिग्गज रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए. जिसमें 17 चौके और 5 छक्के भी शामिल थे. उनका साथ देते हुए कप्तान शुभमन गिल ने भी 77 रनों की शानदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने भी 60 गेंदों में अहम 74 रन बनाए. हालांकि इस तिकड़ी के बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका. जिसके कारण ही टीम इंडिया सिर्फ 360 रन ही बना सकी. इंग्लिश टीम को 27 रनों से इस मुकाबले में जीत मिली. उनके लिए सैम करन ने 4 विकेट अपने नाम किए. इस दौरे पर इंग्लिश टीम ने पहले 0-4 के साथ टी-20 सीरीज जीती. जिसके बाद अब 1-2 से वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लिया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ