IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

IND vs ENG: टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा पहले 2 मुकाबले में बुरी तरह से फेल हो गए थे. जिसके बाद से ही उनके ऊपर बड़े सवाल उठ रहे थे. इन सभी सवालों का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए.

Rohit Sharma
1 / 6
Pic Credit- X

IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा था. हालांकि इन सबके बीच रोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया. लॉर्ड्स के मुकाबले में जब टीम इंडिया बड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करके शानदार शतक जड़ दिया. इसी के साथ हिटमैन ने इस मुकाबले में 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए. (Pic Credit-X)

विज्ञापन

लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय 2 / 6

टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा रोहित टीम इंडिया के लिए वनडे में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय ओपनर

सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय ओपनर 3 / 6

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा के नाम अब बतौर सलामी बल्लेबाज 46 शतक हो गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 45 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.  (Pic Credit- AI Generated) 

सेना देशों में सबसे ज्यादा शतक

सेना देशों में सबसे ज्यादा शतक 4 / 6

 हिटमैन ने सेना देशों में बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की है. उन्होंने सेना देशों में 15 शतक बना लिए हैं. वो इन देशों में इतने शतक बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद विराट के नाम 10 शतक हैं. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

लॉर्ड्स में सबसे बड़ा स्कोर

लॉर्ड्स में सबसे बड़ा स्कोर 5 / 6

लंदन के लॉर्ड्स में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 110 गेंदों में 138 रनों की तूफानी बल्लेबाजी की है. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में ये 10वां शतक जड़ा है. (Pic Credit- AI Generated)   

सेना देशों के सिक्सर किंग

सेना देशों के सिक्सर किंग6 / 6

जहां पर सेना देशों में बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते हैं, वहां पर रोहित शर्मा छक्कों की बारिश करते हैं. रोहित शर्मा के नाम अब सेना देशों में 345 से भी ज्यादा छक्के हो गए हैं. इसके अलावा हिटमैन ने इंग्लिश सरजमीं पर वनडे में 1500+ रन बनाए हैं.  (Pic Credit- AI Generated)   

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन