हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN Women's Asia Cup Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स

IND vs BAN Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला एशिया कप 2026 में आज (10 सितंबर) भारत और बांग्लादेश की टीमें पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.

विज्ञापन
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की होगी टक्कर (PIC Credit - AI)

India vs Bangladesh Women’s Asia Cup 2026 Live Streaming: महिला एशिया कप 2026 में आज यानी गुरुवार, 10 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है और लगातार तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है.

अब भारतीय टीम की नजरें सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल करने पर होगी. वहीं, बांग्लादेश की टीम ग्रुप स्टेज में 3 में 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है और वह भी फाइनल में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.

भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच?

भारत-बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 7:30 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

टीवी पर कहां देखें भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच?

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. आप घर बैठे सोनी टेन-1 और टेन-3 चैनल पर लाइव मैच देख सकते हैं.

विज्ञापन

मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल और लैपटॉप पर भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप सेमीफाइनल देखना चाहते हैं तो भारत में इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिवाइस पर सोनी लिव के जरिए आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

फ्री में कहां देखें भारत-बांग्लादेश सेमीफाइल मैच?

भारतीय फैंस फ्री में भारत-बांग्लादेश का महिला एशिया कप सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर DD Sports चैनल पर देख सकते हैं. आप डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल मुफ्त में इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपके पास बस DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हो सकते हैं बाहर, फिटनेस पर उठे सवाल

IND W vs BAN W: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड, प्रतिका रावल.

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), जुएरिया फिरदौस, दिलारा अख्तर, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, फरजाना इस्मीन, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, शंजीदा अख्तर मेघला, सरमिन सुल्ताना, शर्मिन अख्तर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 47 की उम्र में इमरान ताहिर ने रचा इतिहास, बने T20 क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola