IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में 29 रन बनाकर भी छाए विराट कोहली, बने इस एलीट लिस्ट का हिस्सा

IND vs BAN: विराट कोहली ने कानपुर टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 29 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

ind vs - 2024-10-01T160302.240

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने 2 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। इसी के साथ भारत ने घर पर लगातार 18वीं जीतने का भी कारनामा कर दिया है। इस मैच में बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने तेजी से रन बनाते हुए 35 ओवर के भीतर 289/9 रनों के स्कोर पर ही पारी घोषित कर दी है। इसके बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रन पर ही समेट दिया था।

विज्ञापन

इसके बाद टीम इंडिया को जीतने के लिए 95 रनों का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। विराट कोहली 29 और पंत 4 बनाकर वापस लौटे। अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके लगाए थे। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

विज्ञापन

विराट कोहली ने अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

अपनी इस पारी के दौरान जैसे विराट कोहली ने तीसरा चौका लगाया तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 चौके पूरे कर लिए। टेस्ट क्रिकेट में वो ये कारनामा वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उससे पहले ये कारनामा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण ने किया है।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर

सचिन तेंदुलकर 2058
राहुल द्रविड़ 1654
वीरेंदर सहवाग 1233
वीवीएस लक्ष्मण 1135
विराट कोहली 1001

विज्ञापन

ये कारनामा करने वाले एकमात्र एक्टिव क्रिकेटर हैं विराट

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली से पहले सिर्फ 25 बल्लेबाज ही 1000 चौके लगा चुके हैं। अब इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल हो गए हैं। विराट कोहली ने 115 टेस्ट मैचों की 195वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है। विराट वनडे क्रिकेट में यह कारनामा पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा वो एकमात्र एक्टिव क्रिकेटर हैं, जिनके नाम वनडे और टेस्ट दोनों में 1000 हजार से ज्यादा चौके दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ