IND vs BAN Test Cricket Series: भारतीय क्रिकेट टीम लंबे ब्रेक के बाद अब फिर से मैदान पर उतरने जा रही है। टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। इस मैच का टीम इंडिया के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में कई फैंस स्टेडियम में जाकर ये मैच देखने को उत्सुक हैं। हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं कि आखिर स्टेडियम में मैच कैसे देखा जा सकता है और इस मैच के लिए टिकट की दर क्या निर्धारित की गई है।
एक हजार रुपये में मिल रहा है टिकट
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू हो गई है। टिकट की सबसे कम कीमत 1 हजार रुपये रखी गई है। जबकि अधिकतम प्राइस 15 हजार रुपये तक की है। 15 हजार रुपये का प्रीमियम टिकट होगा, जिसमें खाने की भी व्यवस्था दी गई है।
ये भी पढ़ें: ये है इंटरनेशनल T20 की सबसे फिसड्डी टीम! आज तक नहीं छू पाई 100 का स्कोर
कैसे ले सकेंगे टिकट
भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। टिकट कैसे बुक किया जा सकेगा, इसकी जानकारी हम आपको क्रम से उपलब्ध करा रहे हैं।
- टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले पेटीएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आप सर्च बार में जाएं और IDFC लिखकर सर्च करें।
- इसके बाद भारत-बांग्लादेश फर्स्ट मैच के विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद टिकट खरीदने का ऑप्शन सामने आएगा, जहां आप BUY NOW पर क्लिक कर सकते हैं।
- अब आप स्टेडियम में अपनी पसंदीदा स्थान की सीट को चुन सकते हैंं।
- सीट का चयन करने के बाद ही आप टिकटों की संख्या और सीट नंबर चुन सकते हैं।
- टिकट की कीमत 1 हजार, 1250, 2000, 5000, 10 हजार और 15 हजार रुपये तक की हैं।
- टिकटों की संख्या और स्थान चुनने के बाद उसे CART में एड करने का ऑप्शन आएगा।
- इसके बाद अपने बुकिंग का स्टेटस देखें और विवरण की जांच करें।
- अब आप Paytm, UPI, Card Payment, Net Banking या EMI के माध्यम से पेमेंट कर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की भविष्यवाणी, ये भारतीय दिग्गज बांग्लादेश के खिलाफ मारेगा दोहरा शतक
ये भी पढ़ें: जो रूट ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विरेंद्र सहवाग को भी पछाड़ा
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines