IND vs BAN: हैदराबाद में संजू सैमसन का 'सुपर शो', एक ओवर में लगा दिए लगातार 5 छक्के

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के आखिरी टी20 मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में संजू सैमसन ने विस्फोटक पारी खेली है। संजू पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

ind vs - 2024-10-12T203451.227

IND vs BAN: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने धमाल मचा दिया है।

विज्ञापन

22 गेंदों में बनाई फिफ्टी

लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद संजू सैमसन ने इस मैच में धमाल मचा दिया है। उन्होंने इस मैच में मात्र 22 गेदों में ही फिफ्टी बना दी। टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में जल्दी ही झटका लग गया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और संजू ने टीम को संभाला।

विज्ञापन

एक ही ओवर में लगाए 5 छक्के

टीम इंडिया की पारी के 10वें ओवर में बांग्लादेश के रशीद हुसैन गेंदबाजी करने आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर संजू ने बड़े शॉट लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वो इस शॉट को मिस कर गए। इसके बाद संजू ने अगली 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए। वो इस ओवर में युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में किया बदलाव

विज्ञापन

टीम इंडिया ने इस मैच में एक बदलाव किया था। टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह की जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला।

भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

विज्ञापन

बांग्लादेश की प्लेइंग 11

परवेज हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ