IND vs BAN: पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने रिजवान को छोड़ा पीछे, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Rishabh Pant Century: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 109 रनों की पारी खेली। ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ind vs - 2024-09-21T184247.369
विज्ञापन

Rishabh Pant Century: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने शानदार शतक बनाया है। दूसरी पारी में पंत लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। उनके आगे बांग्लादेश के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

रिजवान को छोड़ा पीछे

पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ 128 गेंदों में 109 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और चार छक्के लगाए। ये उनके करियर का छठा शतक था। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटकीपर के तौर पर ये उनका चौथा शतक था। इसी के साथ वो WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और लिटन दास को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ने ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटकीपर के तौर पर कुल 3-3 शतक बनाए हैं।

Advertisment

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी

ऋषभ पंत 4 शतक
लिटन दास 3 शतक
मोहम्मद रिजवान 3 शतक
क्विंटन डी कॉक 2 शतक

इसके अलावा ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी की भी बराबरी कर ली है। ये टेस्ट करियर में उनका छठा शतक है। इसी के साथ वो भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी ने टेस्ट करियर में 6 शतक बनाए हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जीत के करीब भारत

भारत पहले टेस्ट में जीत से सिर्फ 6 कदम दूर है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने के समय शाकिब अल हसन 5 और नजमुल हुसैन शांतो 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए आर अश्विन ने तीन विकेट लिए हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ