India vs Bangladesh: चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है, जहां बुधवार से इस मेगा इवेंट की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलना है। इस मैच के साथ बांग्लादेशी टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी काबिलियत साबित करने के लिए उतरेगी। बांग्लादेश टीम आईसीसी टूर्नामेंट में नियमित रूप से भाग लेती रही है, लेकिन पिछले कुछ सालों में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी है। टीम ने 2015 के वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल और 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचकर जरूर अपनी क्षमता दिखाई।
टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गज रिटायरमेंट ले चुके हैं। टीम जब भारत के खिलाफ उतरेगी तो कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज और तस्कीन अहमद पर दारोमदार होगा। मौजूदा टीम में अनुभव की कमी दिखती है, लेकिन टीम में एनर्जी और स्किल भरपूर है।
यह भी पढ़ें: RCB vs DC: कब, कहां देख सकते हैं मैच? यहां देखें दोनों टीमों की संभावित Playing 11
टॉप ऑर्डर पर निर्भर है बांग्लादेश
उनकी बैटिंग लाइनअप टॉप ऑर्डर पर निर्भर है, जबकि उनका बॉलिंग अटैक युवा है। इस वजह से भी उसे विरोधी टीम को पस्त करने के लिए तेज होना पड़ेगा। अनुभवी और उभरते खिलाड़ियों के मिक्सअप के साथ बांग्लादेश टूर्नामेंट में गहरी छाप छोड़ना चाहेगा।
भारत के खिलाफ बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन- तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल सैन शांतो (कप्तान), तौहीद दोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद सैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुफिजुर रहमान।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड- तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल सैन शान्तो (कप्तान), तौहीद दोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद सैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुफिजुर रहमान, अरवेज सैन, नसुम अहमद, तंजीम हसन, जेकर अली।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: पॉइंट्स टेबल में RCB का जलवा, यहां देखें बाकी टीमों का कैसा है हाल
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
18 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
52 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines