RCB vs DC: कब, कहां देख सकते हैं मैच? यहां देखें दोनों टीमों की संभावित Playing 11

WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच को आप कहां देख सकते हैं, इसकी जानकी हम आपको देने वाले हैं।

RCB vs DC

RCB vs DC

WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में आज चौथा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक इस टूर्नामेंट में ये दोनों टीमें कमाल की लय में दिखाई दी हैं। दोनों टीमों ने अपना-अपना पहला जीता था। वहीं, आज किसी एक टीम का जीत का सिलसिला खत्म होगा। जहां पिछले मैच में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को मात दी थी।

कब, कहां देखें मैच?

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में ये पहली भिड़ंत होने वाली है। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। बता दें, वायकॉम 18 के पास इस बार वुमेंस प्रीमियर लीग के राइट्स है।

WPL में दोनों टीमों के आंकड़े

बात अगर वुमेंस प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन की करें तो, अभी तक आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है। पांच मैचों में से 4 में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी ने एक मैच में दिल्ली को हराया है। ये एक मैच डब्ल्यूपीएल 2024 का फाइनल मैच था।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल वैट, एलिसे पेरी, राघवी आनंद बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, किम गर्थ, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह ठाकुर, वीजे जोशिता।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मेग लेनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, शिखा पांडे, सारा जेनिफर ब्राइस, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मिन्नू मणि।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ