WPL 2025: पॉइंट्स टेबल में RCB का जलवा, यहां देखें बाकी टीमों का कैसा है हाल

Women’s Premier League 2025: अभी तक वुमेंस प्रीमियर लीग के सीजन-3 में तीन मैच खेले जा चुके हैं। तीन मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में आरसीबी का जलवा देखने को मिल रहा है।

WPL 2025

WPL 2025

Women’s Premier League 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग सीजन-3 में अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में एकबार फिर से पांच टीमें खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। गुजरात जायंट्स को छोड़कर बाकी चार टीमों ने अपना-अपना 1-1 मैच खेला है, जबकि गुजरात ने अभी तक 2 मैच खेले हैं। अब तीन मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल कैसी दिख रही है, उसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में RCB का जलवा

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने अभी तक इस सीजन एक मैच खेला है और उसमें टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। पहले मैच में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को हराया था। फिलहाल आरसीबी 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वहीं, आज आरसीबी का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। जो टीम इस मैच को जीतेगी, वो पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसा है बाकी टीमों का हाल

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अभी तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 2 अंक के साथ गुजरात की टीम दूसरे पायदान पर बनी हुई है। इसके अलावा तीसरे पायदान पर 2 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली ने भी अभी तक एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। दिल्ली ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की हालत खराब

इस सीजन मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। दीप्ति शर्मा की गुजरात जायंट्स को अपने पहले मैच में गुजरात जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस चौथे और यूपी वॉरियर्स पांचवें स्थान पर बनी हुई है। इन दोनों टीमों को अब अपनी-अपनी पहली जीत की तलाश है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ