IND vs BAN 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन के खेल रद्द, भारत की बढ़ी टेंशन

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। आउटफील्ड गिला होने के चलते तीसरे दिन भी खेल शुरू नहीं हो सका।

IND vs BAN

IND vs BAN

IND vs BAN 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया था। जिसके बाद आज तीसरे दिन खेल भी बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। अब मैच पर ड्रॉ होने का खतरा मंडराने लगा है। तीसरे दिन पहला निरिक्षण सुबह 10 बजे हुआ, इसके बाद दूसरा निरिक्षण 12 बजे हुआ। वहीं तीसरा और आखिरी निरिक्षण दोपहर 2 बजे हुआ। जिसके बाद अंपायर्स ने तीसरे दिन के खेल को रद्द करने का फैसला किया।

विज्ञापन

पहले दिन भी बारिश के चलते मैच को जल्दी खत्म कर दिया गया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। भारत की तरफ से आकाशदीप ने 2 और आर अश्विन ने एक विकेट चटकाया था।

विज्ञापन

नीचे पढ़ें हाइलाइट..

LIVE UPDATES

तीसरे दिन का खेल रद्द

कानपुर टेस्ट का तीसरा दिन भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। तीसरे दिन का खेल बिना कोई गेंद डाले रद्द कर दिया गया है। आउटफील्ड ज्यादा गिला होने के चलते खेल शुरू नहीं हो सका। इससे पहले दूसरे दिन का खेल भी शुरू नहीं हो पाया था।

मैदान सुखाने में देरी

कानपुर में सूरज नहीं निकलने से आउटफील्ड सुखाने में देरी हो रही है। जिसके चलते मैच शुरू होने में भी देरी हो रही है।

2 बजे होगा निरिक्षण

फैंस तीसरे दिन का खेल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फैंस का ये इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अंपायर्स मैदान का निरिक्षण कर चुके हैं। मैदान अभी खेलने के लायक नहीं हुआ है। अगला निरिक्षण दोपहर 2 बजे होगा।

मैच हुआ ड्रॉ तो क्या होगा?

अगर कानपुर टेस्ट बारिश के चलते रद्द कर दिया जाता है तो फिर दोनों टीमों के बीच 4-4 अंक बांट दिए जाएंगे। जिससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्वाइंट टेबल में भारत को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

फिर आगे बढ़ा समय

तीसरे दिन अब मैदान का अगला निरिक्षण 12 बजे होगा। फिलहाल मैदान का कुछ हिस्सा खेलने लायक नहीं माना जा रहा है।

मैदान का निरिक्षण जारी

फिलहाल अंपायर्स मैदान का निरिक्षण कर रहे हैं। हालांकि पिच काफी अच्छी दिख रही है, लेकिन मैदान का कुछ हिस्सा अभी भी गीला लग रहा है। अभी मैच शुरू होने में थोड़ा समय ओर लग सकता है।

मैच का बदला समय

मैदान गिला होने के चलते आज भी देरी से मैच शुरू होने वाला है। 10 बजे मैदान का निरिक्षण होगा। उसके बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

बांग्लादेश ने बनाए थे 107 रन

पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। पहले भारत की तरफ से आकाशदीप ने 2 और अश्विन ने एक विकेट हासिल किया था।

आज बारिश के कितने चांस

कानपुर टेस्ट में दूसरे दिन मैदान काफी गिला था। जिसके चलते एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी थी। वहीं आज तीसरे दिन बारिश के 59 फीसदी चांस बताए जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ