India vs Australia 4th Test: मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया नें बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन की पारी खेली। वहीं इस मैच में एक बार फिर से रोहित शर्मा की कप्तानी की आलोचना होने लगी है। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स रोहित की रणनीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व दिग्गजों का मानना है कि इस मैच में एक बार फिर से रोहित ने कई गलत फैसले लिए। सबसे बड़ा सवाल शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करके वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना।
सुनील गावस्कर ने उठाया सवाल
सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की गेंदबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “अगर आपको बाउंसर फेंकना है, तो आप इसे हेलमेट के बैज के आसपास फेंकते हैं, कमर के आसपास नहीं। मैं बहुत निराश हूं। यह नई गेंद बर्बाद हो गई है। आकाशदीप ने हर जगह गेंदबाजी की। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करके नई गेंद को बर्बाद कर दिया। भारतीय खिलाड़ी फील्डिंग में भी लापरवाह रहे।”
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘आपने क्या गलत किया..’ नाथन लियोन ने राहुल पर किया ऐसा कमेंट; देखें वीडियो
रवि शास्त्री भी दिखे नाखुश
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो स्पिन गेंदबाजों को शामिल किए जाने वाले फैसले पर रवि शास्त्री सवाल उठाते दिखे। उन्होंने कहा कि, “अगर आपको 40 ओवर के बाद गेंदबाजी करानी थी तो आपने दो स्पिनर क्यों लिए? मेलबर्न में स्पिनरों को हमेशा एक या डेढ़ ओवर में गेंदबाजी करनी चाहिए। मुझे समझ में नहीं आया कि जडेजा और सुंदर ने 40 ओवर के बाद गेंदबाजी क्यों की। भारत को बुमराह से शुरुआत करानी चाहिए थी, लेकिन सिराज ने पहला ओवर फेंका।”
बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रोहित
मेलबर्न टेस्ट में एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप साबित रहे। रोहित को इस बार ओपनिंग करते हुए देखा गया, लेकिन ‘हिटमैन’ ओपनिंग में भी फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में रोहित शर्मा महज 3 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस ने रोहित को आउट किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘फेवरेट’ पोजीशन पर भी रोहित शर्मा का हाल बेहाल, फैंस ने कर दी रिटायरमेंट की मांग
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
59 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines