IND vs AUS: 'आपने क्या गलत किया..' नाथन लियोन ने राहुल पर किया ऐसा कमेंट; देखें वीडियो

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न टेस्ट में केएल राहुल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। जब राहुल बल्लेबाजी करने मैदान पर आए तो नाथन लियोन उन पर कमेंट करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KL Rahul

KL Rahul

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी में एक बार फिर से बेहद खराब शुरुआत हुई है। कप्तान रोहित शर्मा को इस मैच में ओपनिंग करते हुए देखा गया, लेकिन ओपनिंग में आकर भी रोहित फ्लॉप साबित हुए। इसके अलावा केएल राहुल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। केएल राहुल भी नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए फ्लॉप हो गए। वहीं जब राहुल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए तो ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने उनपर कमेंट पास किया।

विज्ञापन

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने पर छेड़ा

दरअसल रोहित शर्मा ने एक बार फिर से ओपनिंग करने का मन बनाया, जिसके चलते केएल राहुल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा। जब केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए तो नाथन लियोन ने उनसे कहा कि, “वन डाउन बैटिंग करके आपने क्या गलत किया?” ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत की खराब शुरुआत

इस सीरीज में टीम इंडिया की बल्लेबाजी अभी तक कुछ खास नहीं रही है। कप्तान रोहित शर्मा भी लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। इससे पहले दो मैचों में रोहित को नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में रोहित यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

विज्ञापन

रोहित शर्मा पहली पारी में महज 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल ने कुछ देर क्रीज पर जरूर अच्छे शॉट्स खेले लेकिन वे भी ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। पहली पारी में राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया ने पहली पारी में महज 51 रन के अंदर ही 2 विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ