IND vs AUS: 'फेवरेट' पोजीशन पर भी रोहित शर्मा का हाल बेहाल, फैंस ने कर दी रिटायरमेंट की मांग

Rohit Sharma: एडिलेड और ब्रिस्बेन के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में भी हाल बेहाल रहा, जहां वो एक बार से बल्ले से छाप छोड़ने में असफल रहे।

Rohit sharma

Rohit sharma

Rohit Sharma: एडिलेड और ब्रिस्बेन के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में भी हाल बेहाल रहा, जहां वो एक बार से बल्ले से छाप छोड़ने में असफल रहे। मेलबर्न में रोहित केएल राहुल की जगह ओपनिंग में बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन उनका यह दांव चला नहीं और वो सिर्फ तीन रनों के निजी स्कोर पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।

विज्ञापन

उनकी खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछली 14 पारियों में उनके बल्ले से 12 से भी कम की औसत से रन निकले हैं। उनकी इस फॉर्म के बाद फैंस ने उन्हें टेस्ट से भी रिटायरमेंट लेने तक की नसीहत दे डाली है। आइए एक नजर डालते हैं फैंस के रिएक्शंस पर।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेले थे रोहित

रोहित अपने बेटे के जन्म की वजह से पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में वापसी की। हालांकि रोहित मैच में कुछ खास नहीं कर सके। टीम यह मैच हार गई, जिसके बाद कंगारू टीम ने सीरीज में वापसी की। रोहित ने एडिलेड और ब्रिस्बेन में खेले गए दो टेस्ट में सिर्फ 19 रन बनाए। रोहित ने इन दोनों मैच में ओपनिंग की जगह नंबर छह पर बैटिंग की और राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ नंबर ओपनिंग का जिम्मा संभाला।

कमिंस ने बनाया रिकॉर्ड

यह सातवीं बार है जब कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने 13 पारियों में रोहित को आउट किया है। कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में विपक्षी कप्तान को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में रिची बेनो और इमरान खान के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ