IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर 8 में मुकाबला हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का रौद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने मिचेल स्टार्क के ही ओवर में चार छक्के लगा दिए।
रोहित शर्मा ने मचाया धमाल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। विराट कोहली के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने कोई भी असर नहीं पड़ा। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में स्टार्क को निशाना बनाया। उन्होंने स्टार्क के एक ही ओवर में चार छक्के लगा दिए। उन्होंने इस मैच में 29 रन बनाए। रोहित शर्मा के हीटिंग के आगे स्टार्क के पास कोई जवाब नहीं था।
स्टार्क के नाम जुड़ा ये रिकॉर्ड
ये स्टार्स के करियर का टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे महंगा ओवर है। इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में 22 रन दिए थे।
रोहित शर्मा ने बनाई फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने मात्र 19 गेंदों में ही अर्धशतक बनाया है। ये इस टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी है। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और 5 छक्के लगाए। ।
ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 में किया बदलाव
आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बदलाव किया है। टीम में मिचेल स्टार्क की वपसी हुई है। उन्हें एश्टन एगर की जगह टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा टीम इंडिया ने आज के मैच में कोई भी बदलाव नहीं किया है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
ये भी पढ़ें:- 6,6,6,6,6: जोस बटलर ने उतारा USA के गेंदबाज का भूत, एक ओवर में 5 छक्के जड़ मचाई तोड़फोड़, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें:- Eng vs USA: आदिल रशीद की गुगली बनी USA के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली, उखड़ गए डंडे, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
French Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
56 mins agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
2 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
2 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
2 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
2 hrs agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines