T20 World Cup 2024 : फैंस ने उठाई ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने की मांग, शेयर किए सोशल मीडिया पर फनी मीम

IND vs AUS: क्रिकेट फैंस की निगाह इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर टिकी हुई है। टीम इंडिया के फैंस इस समय 2023 के वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वो सोशल मीडिया पर कई फनी पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

Munawar Faruqui (71)

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज सेंट लूसिया में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच काफी ज्यादा अहम है क्योंकि अगर उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो वो टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकते हैं। भारतीय फैंस इस मैच को अपने पुराने बदले के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया की नजर बदला लेने पर

विज्ञापन

भरत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी खेला गया था। जहां भारत को अपने देश के फैंस के सामने हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच की हार आज भी फैंस को निराश करती है। इसके अलावा प्लेयर्स भी इस हार के गम को नहीं बुला पाए हैं। हालांकि अब टीम इंडिया के पास इस हार का बदला लेने का मौका है।

फैंस उठा रहे है यही मांग

विज्ञापन

इस मैच से पहले टीम इंडिया के फैंस भी सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने की मांग कर रह हैं। वो सोशल मीडिया पर कई फनी मीम शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑस्ट्रलिया की टीम कर सकती है बदलाव

भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया आज के मैच में मिचेल स्टार्स को वापस ला सकती है। उनकी वापसी से ऑस्ट्रेलिया टीम की गेंदबाजी भी मजबूत होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया था। इसका असर मैच के रिजल्ट पर भी पड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। स्टार्क के होने से ऑस्ट्रेलिया रोहित और विराट की कमजोरी का फायदा उठा सकता है।

विज्ञापन

दोनों देशों की टीम

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर , एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ