IND vs AUS: सचिन सा बैलेंस, कोहली वाली क्लास, केएल राहुल का स्ट्रेट ड्राइव लाजवाब

केएल राहुल ने पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन अपनी क्लास से हर किसी का दिल जीत लिया। राहुल के बल्ले से निकला कमाल का स्ट्रेट ड्राइव सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Untitled design - 2024-11-23T170349.548

KL Rahul

KL Rahul IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी के नाम रहा। यशस्वी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से महफिल लूटी, तो राहुल ने पर्थ के मैदान पर अपनी क्लास का शानदार प्रदर्शन किया। 62 रन की नाबाद पारी के दौरान यूं तो राहुल के बल्ले से कई बेहतरीन शॉट निकले, लेकिन सलामी बल्लेबाज अपने लाजवाब स्ट्रेट ड्राइव से हर किसी का दिल जीत ले गया। राहुल के इस शॉट में सचिन तेंदुलकर जैसा बॉडी बैलेंस और कोहली वाली क्लास नजर आई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छा गया है।

विज्ञापन

राहुल का लाजवाब स्ट्रेट ड्राइव

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रनों पर समेटने के बाद केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दमदार आगाज किया। यशस्वी एक छोर से प्रहार कर रहे थे, तो दूसरे छोर पर केएल राहुल क्रीज पर आंखे जमाने में जुटे हुए थे। 30 गेंदों का सामना करने के बाद राहुल ने 8 रन बनाए थे। पारी का 13वां ओवर फेंकने आए जोश हेजलवुड। हेजलवुड के हाथ से निकली ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने कमाल का स्ट्रेट ड्राइव लगाया। गेंद राहुल के बल्ले से लगने के बाद डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार ही जाकर रुकी। राहुल के इस शॉट में कमाल की क्लास नजर आई, जिसकी तारीफ कमेंटेटर ने भी की। शॉट को खेलते हुए राहुल का बॉडी बैलेंस लाजवाब था और उनका सिर भी एकदम तीर की तरह सीधा नजर आया। राहुल के स्ट्रेट ड्राइव का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल-यशस्वी का कमाल

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट के दूसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर राहुल-यशस्वी साल 2010 के बाद 150 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप जमाने वाली पहली ओपनिंग जोड़ी बनी। इसके साथ ही भारत की ओर से किसी सलामी जोड़ी ने 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में शतकीय साझेदारी निभाई है। यशस्वी और राहुल कंगारू धरती पर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। टेस्ट के तीसरे दिन इस जोड़ी की निगाहें सुनील गावस्कर और के श्रीकांत के रिकॉर्ड पर होंगी। गावस्कर-श्रीकांत ने साल 1986 में 191 रन की साझेदारी की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ