IND vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अच्छा नहीं है भारत का रिकॉर्ड, 46 साल पहले जीता था मैच

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया में 1-2 से पिछले चल रही है। इस सीरीज में आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजर वापसी पर होगी।

ind vs - 2024-12-29T175430.846

Indian Team Record At Sydney Cricket Ground: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया अभी सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका है। इसके अलावा अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखना है तो उन्हें पांचवें मैच में जीत हासिल करनी होगी।

विज्ञापन

सिडनी में भारत खेल चुका है 13 टेस्ट मैच

भारतीय टीम ने सिंडी क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं। यहां पर भारत को सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है। टीम इंडिया को 5 मैचों में हार क सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 7 मैच ड्रॉ हुए हैं। 2019 और साल 2021 में सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच ड्रॉ हुए थे।

विज्ञापन

बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में हासिल की जीत

भारतीय टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। ये जीत टीम इंडिया को साल 1978 में बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में मिली थी। तब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और दो रन से मात दी थी। इस मुकाबले में भारतीय स्पिन तिकड़ी (बिशन सिंह बेदी, भागवत चंद्रशेखर और इरापल्ली प्रसन्ना) ने कमाल का प्रदर्शन किया था। तीनों स्पिनर्स ने इस मैच में 16 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 131 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। टीम ने 396 रनों पर पारी घोषित कर दी थी। भारत के लिए गुंडप्पा विश्वनाथ (79 रन) और कर्सन घारवी (64 रन) ने फिफ्टी बनाई। उनके अलावा सैयद किरमानी, चेतन चौहान और सुनील गावस्कर ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वहीं, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 263 रन ही बना सकी थी। इस तरह से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर हराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ