IND vs AUS: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के साथ हुआ ‘खेला’, ICC ने रोहित-गौतम का प्लान किया फेल!

IND vs AUS: भारतीय टीम मैनेजमेंट ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराने का प्लान बना लिया था। अब आईसीसी ने रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के प्लान पर पानी फेर दिया है।

team india semifinal match

team india semifinal match

विज्ञापन

IND vs AUS: भारतीय टीम मैनेजमेंट ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराने का प्लान बना लिया था। अब आईसीसी ने रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के प्लान पर पानी फेर दिया है। 4 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के साथ बड़ा ‘खेला’ हो गया है। टीम इंडिया को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

विज्ञापन

टीम इंडिया के साथ ICC ने कर दिया खेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को जीतने के लिए टीम इंडिया ने स्पिनरों का जाल बिछाया था। जिसके कारण ही टीम में 5 स्पिनरों को मौका दिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 4 स्पिनरों को प्लेइंग 11 में खिला दिया। इस फैसले का टीम को फायदा भी हुआ और भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया।

ऐसे में उम्मीद की जा रही थी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम 4 स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकती है। अब इस प्लान को आईसीसी ने फेल कर दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक सेमीफाइनल मुकाबला एक नई पिच पर खेला जाएगा। ऐसे में नई पिच पर स्पिनरों को बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलती है। अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में सिर्फ 3 स्पिनरों के साथ ही मैदान पर उतर सकती है।

विज्ञापन

दुबई की पिच पर स्पिनरों के लिए होती है मदद

ICC के पिच बदलने वाले फैसले के कारण टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है। पिछले मुकाबले में 5 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को टीम में मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है, लेकिन कुलदीप यादव की जगह पर खतरा मंडरा रहा है। कुलदीप यादव की जगह अब टीम में हर्षित राणा को मौका दिया जा सकता है। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर होने के कारण टीम में बने रहेंगे।

नई पिच होने के कारण पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। नई गेंद का फायदा उठाने की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी और हर्षित राणा पर रहने वाली है। हार्दिक पांड्या ने भी इस टूर्नामेंट में अब तक गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया अगर इस मुकाबले में टॉस हारती है, तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल को संभल कर बल्लेबाजी करनी होगी।

विज्ञापन

कुछ ऐसी नजर आ सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ