Border Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले मैच को जीतकर टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरा मैच एडिलेड में खेलना है, जो पिंक बॉल टेस्ट होगा। इस मैच में सभी फैंस भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी खेलते देखना चाहते हैं। हालांकि शमी पर्थ टेस्ट के बाद इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि टीम इंडिया उन्हें फिलहाल ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए जल्दबाजी नहीं दिखा रही है।
शुरुआती रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया था कि शमी को एडिलेड टेस्ट के लिए तैयार होने के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। लेकिन बीसीसीआई का अब मन बदल गया है। इसके पीछे की वजह यह है कि उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजों ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया और कंगारू टीम को बडे़ अंतर से मात दी। दूसरी ओर शमी को एडिलेड टेस्ट से बाहर करके बीसीसीआई उन्हें फिटनेस और फॉर्म पाने के लिए अतिरिक्त समय दे रही है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बिना इस तेज गेंदबाज के भारत को खेलना होगा दूसरा टेस्ट, BCCI ने बताई वजह
ऑस्ट्रेलिया में अच्छा कर रहे तेज गेंदबाज
सिर्फ यही नहीं, उनके ना होने पर हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज भी कंगारू टीम पर भारी पड़ रहे हैं। यहां हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि टीम में पहले से ही प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप भी हैं, जो अपनी बारी के इंतजार में हैं। इसके अलावा टीम के पास रिजर्व तेज गेंदबाजों के रूप में भी कई तेज गेंदबाज शामिल हैं, जिसमें मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद और यश दयाल का नाम शामिल है।
क्यों जल्दबाजी में नहीं है BCCI
लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट में जोरदार वापसी की और रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। इसके बाद उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए भी चुना गया, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर बंगाल ने ग्रुप ए में 3 जीत दर्ज की। शुरुआत में यह दावा भी किया गया था कि शमी को रणजी ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा। लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और अन्य बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए बीसीसीआई अब शमी को जल्दबाजी में भेजने के लिए तैयार नहीं है। वे चाहती है कि खिलाड़ी नेचुरली रूप से अपनी फिटनेस हासिल करे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: अनसोल्ड रहने के बाद भी आईपीएल खेल सकते हैं पृथ्वी शॉ, आखिर कैसे है वापसी संभव?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines