IPL 2025: अनसोल्ड रहने के बाद भी आईपीएल खेल सकते हैं पृथ्वी शॉ, आखिर कैसे है वापसी संभव?

IPL 2025 Prithvi Shaw Unsold: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे। हालांकि अनसोल्ड रहने के बाद भी पृथ्वी एक शर्त पर आईपीएल 2025 खेल सकते हैं।

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw

IPL 2025 Prithvi Shaw Unsold: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन इस बार दो दिन तक चला। जिसमें 577 खिलाड़ियों पर बोली लगी और उनमे से 182 खिलाड़ी बिके। जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में जमकर पैसों की बरसात हुई तो वहीं दूसरी तरफ कई प्लेयर्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा और ये खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। जिसमें टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

75 लाख का बेस प्राइस होने के बाद भी इस खिलाड़ी को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। हालांकि अभी भी पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल 2025 के रास्ते पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आखिर अनसोल्ड रहने के बाद भी पृथ्वी शॉ की आईपीएल 2025 में वापसी संभव है।

विज्ञापन

कैसे वापसी संभव?

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने इस बार पृथ्वी शॉ को रिलीज करने का फैसला किया था। दरअसल इस खिलाड़ी का मौजूदा फॉर्म बेहद खराब है, इसके अलावा फिटनेस को लेकर भी पृथ्वी पर सवाल उठ रहे हैं। यहीं कारण है इस सलामी बल्लेबाज पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा है। लेकिन अभी भी पृथ्वी की नए सीजन में वापसी हो सकती है।

विज्ञापन

दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर किसी टीम के मौजूदा स्क्वॉड का खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है तो टीम एक ऐसे खिलाड़ी का नाम रिप्लेसमेंट के तौर पर दे सकती है जो मेगा ऑक्शन में शामिल हुआ हो। इतना ही हीं इसकी भी एक शर्त है रिप्लेसमेंट के तौर पर वही खिलाड़ी आ सकता है जिसकी ऑक्शन में कीमत चोटिल हुए खिलाड़ी से कम हो।

विज्ञापन

पृथ्वी के करियर पर मंडराया खतरा

पृथ्वी शॉ के लिए मौजूदा समय कुछ अच्छा नहीं रहा है। पहले उनको दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया, उसके बाद रणजी ट्रॉफी से उनको टीम ने ड्रॉप कर दिया। अब मेगा ऑक्शन में भी इस खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला है। जिसके बाद अब बेहद कम उम्र में पृथ्वी के क्रिकेट करियर पर खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ