IND vs AUS: बिना इस तेज गेंदबाज के भारत को खेलना होगा दूसरा टेस्ट, BCCI ने बताई वजह

Mohammed Shami: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भी खेलने की उम्मीद थी। लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि शमी फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ही खेलेंगे।

mohammed shami

mohammed shami

Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में छह दिसंबर से शुरू होना है। इन मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भी खेलने की उम्मीद थी। लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि शमी फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ही खेलेंगे। बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही इससे शमी को अपनी फिटनेस पर काम करने का भी मौका मिल जाएगा।

विज्ञापन

जोरदार रही है शमी की वापसी

शमी अब ऑस्ट्रेलिया में तीन बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (2014-15, 2018-19 और 2020-21) का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने 8 टेस्ट मैचों में 31 विकेट झटके हैं। लगभग एक साल से खेल से बाहर चल रहे इस तेज गेंदबाज ने दो सप्ताह पहले मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए वापसी की। शमी ने इस मैच में तहलका मचाते हुए सात विकेट झटकते हुए अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई। उन्होंने इस मैच में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 रन बनाए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2025: 27 करोड़ में बिकने के बाद भी पंत को मिलेंगे सिर्फ 18.9 करोड़, ये है बड़ा कारण

भारत को अभी शमी की सेवाओं की जरूरत नहीं

कई लोग चाहते थे कि 34 साल के शमी तुरंत ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरें और पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया को अपनी सेवाएं दें। हालांकि शमी को ऑस्ट्रेलिया को नहीं भेजा गया, जिसके बाद बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया कि मैनेजमेंट इस तेज गेंदबाज पर कड़ी नजर रख रहा है।

विज्ञापन

सिराज-हर्षित ने किया शानदार प्रदर्शन

शमी की गैरमौजूदगी में हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप भी टीम में शामिल हैं और पहले से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा चार अन्य तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद और यश दयाल भी रिजर्व के तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ