India vs Afghanistan T20I Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार, 1 सितंबर को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बरकरार रखा गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह समेत 7 खिलाड़ियों की वापसी हुई है. हालांकि, सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ी हुई है, क्योंकि स्क्वॉड में शामिल 4 खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

बुमराह समेत 4 खिलाड़ी हो सकते हैं सीरीज से बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में 7 खिलाड़ियों की वापसी हुई है. इनमें जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल का नाम शामिल है. हालांकि, बुमराह, नीतीश रेड्डी, सुंदर और राणा की फिटनेस पर अब भी सवाल बना हुआ है. इन 4 प्लेयर्स पर सीरीज से बाहर होने के खतरा मंडरा रहा है.

---विज्ञापन---

सिलेक्टर्स ने इन 4 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल तो किया है, लेकिन उनकी उपलब्धता पर फैसला उनके फिटनेस के आधार पर होगा. अगर ये 4 प्लेयर्स समय रहते फिट नहीं हो पाते हैं तो वह पूरे सीरीज से बाहर भी हो सकते हैं. इससे पहले भी पिछले कुछ सीरीज में कई खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो चुका है. फिट न होने कारण बुमराह को श्रीलंका दौरे के लिए चुने जाने के बाद भी नहीं खेल पाए थे.

13 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे. बता दें कि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है और टीम इंडिया पहली बार अपने घर पर ही बतौर मेहमान टीम खेलेगी.

---विज्ञापन---

  • तीसरा टी20 मैच – 17 सितंबर
  • पहला टी20 मैच – 13 सितंबर
  • दूसरा टी20 मैच – 15 सितंबर

ये भी पढ़ें- ‘दुनिया हम पर हंस रही है…’ पाकिस्तान ने क्यों 7 खिलाड़ियों को बुलाया वापस? PCB ने बताई वजह

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा*.

नोट :- * यानी प्लेयर्स को फिटनेस क्लीयरेंस मिलना बाकी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें -अफगानिस्तान सीरीज के चयन ने लगाया इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के टी20 करियर पर ताला! फैंस के लिए बड़ा झटका