5 चौके, 4 छक्के… कप्तानी मिलते ही श्रेयस अय्यर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, सूर्यकुमार यादव की टीम को दी पटखनी

Shreyas Iyer in Mumbai T20 League: टीम इंडिया की कप्तान मिलने के बाद मुंबई टी20 लीग में श्रेयस अय्यर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की टीम के खिलाफ महज 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को शानदार जीत दिलाई.

jacket - 2026-06-07T134539.105

Shreyas Iyer in Mumbai T20 League: बीसीसीआई की तरफ से टी20 टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसके तहत श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बना दिया गया है तो वहीं सूर्यकुमार यादव की टीम से छुट्टी कर दी गई है. कप्तानी मिलने के तुरंत बाद श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने मुंबई फाल्कन्स के लिए खेलते हुए मुंबई टी20 लीग में धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की है. उनकी इस पारी के दम पर ही टीम ने ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट (TKMNE) जिसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी को हरा दिया है. कप्तान सूर्या ने भी इस मैच में 48 रनों की पारी खेली. 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी

श्रेयस अय्यर ने ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट (TKMNE) के खिलाफ मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 61 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इस पारी के दम पर ही टीम ने मैच में 20 गेंद पहले ही 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. श्रेयस के बल्ले से इस पारी में 5 चौके तो वहीं 4 गगनचुंबी छक्के निकले.

ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट (TKMNE) की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में मुंबई फाल्कन्स ने बिना किसी परेशानी के 5 विकेट से मैच जीत लिया. 

विज्ञापन

सूर्या ने भी खेली 200 के स्ट्राइक रेट से पारी

दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला इसलिए और भी खास था क्योंकि टीम इंडिया का ऐलान होने के कुछ देर बाद ही ये मैच शुरू हुआ. कप्तानी से हाथ धो बैछने वाले सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच में बल्ले से रंग जमाया. उन्होंने ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के लिए खेलते हुए 24 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर ही टीम की लड़खड़ाती पारी 147 के स्कोर तक पहुंच पाई. हालांकि, टीम को जीत दिलाने के लिए इतने रन काफी नहीं थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ