IND vs AFG 2nd ODI : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ‘मेन इन ब्लू’ ने 170 रनों अपने नाम कर लिया है, और इस तरह 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में शुभमन गिल और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली.
गिल-ईशान का तूफान
टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी खोकर 402 रनों का विशाल स्कोर बना लिया. इसमें सबसे ज्यादा योदगान कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा जिन्होंने 110 गेंदों में 22 चौके और 2 छक्कों की मदद से 154 रन की पारी खेली. ईशान किशन ने भी शतकीय पारी खेलते हुए 79 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 125 रन अपने नाम किए. टीम के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने भी 48 रन का अहम योगदान दिया.
रहमत शाह की मेहनत बेकार
403 का बेहद बड़ा टारगेट चेज करते हुए अफगानिस्तान के ज्यादातर बल्लेबाज नाकाम रहे, लेकिन रहमत शान ने 79 रन की अहम पारी खेलते हुए अपने टीम की लाज बचा ली. इस इनिंग की बदौलत मेहमान टीम 44.3 ओवर में 232 रन बना लिए, लेकिन जीत की दहलीज काफी दूर रह गई.
India vs AFG 2nd ODI Match: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी.