IND vs AFG, Abhishek Sharma: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला. टीम इंडिया ने तीनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया और सीरीज 3-0 से अपने नाम की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीरीज में तीसरे टी20 मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों के बड़े अंतर से हराया.
इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बल्ले से तहलका मचाया और अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 108 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके साथ ही वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने.
अभिषेक शर्मा फिर बने प्लेयर ऑफ द मैच
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा का रौद्र रूप देखने को मिला और उन्होंने बल्ले से जमकर गदर काटा. अभिषेक ने विरोधी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 30 गेंदों पर तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वह टेस्ट नेशन टीमों में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने फिन एलन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. अभिषेक ने 34 गेंदों पर 108 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 317.65 का रहा.
उनकी इस पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में सिर्फ 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वह इस सीरीज में दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने. इससे पहले सीरीज के पहले मुकाबले में भी अभिषेक ने 32 गेंदों पर 82 रनों की धुआंधार पारी खेलीकर प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड का अवॉर्ड अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर क्या बोले श्रेयस अय्यर? सीरीज के बाद किया खुलासा
अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारत-अफगानिस्तान के तीन मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से खूब तबाही मचाई और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया. अभिषेक ने इस तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 229 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 76.33 की शानदार औसत और 269.41 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 22 छक्के निकले. उनके बाद संजू सैमसन इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 3 मैचों में 117 रन बनाए. वहीं, इस सीरीज नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: टीम इंडिया ने इन 5 खिलाड़ियों के दम पर सीरीज में किया क्लीन स्वीप, खुश होंगे कोच-कप्तान
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
14 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines