IND vs AFG 2nd ODI Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे मैच? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी जानकारी

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, जबकि मेहमान टीम वापसी करना चाहेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

India vs Afghanistan (Image generated By AI)

India vs Afghanistan (Image generated By AI)

India vs Afghanistan 2nd ODI Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब सबकी नजरें दूसरे वनडे पर टिकी हैं, जो टीमों के बीच बेहद अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

एक तरफ भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं अफगानिस्तान की टीम जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा IND vs vs AFG 2nd ODI मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 जून को लखनऊ के भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा IND vs vs AFG 2nd ODI मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस होगा.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें IND vs vs AFG 2nd ODI मैच?

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच को भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैलन पर लाइव देख सकते हैं. यहां आप हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ लाइव मैच का आनंद उठा सकेंगे.

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें IND vs vs AFG 2nd ODI मैच?

मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

विज्ञापन

फ्री में कहां देखें IND vs vs AFG 2nd ODI मैच?

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा, जहां फ्री में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब? जानें किस टीम के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर

IND vs AFG: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हर्षित राणा.

विज्ञापन

अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल,राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ