---विज्ञापन---

खेल angle-right

सचिन तेंदुलकर ने प्लेन में खेला क्रिकेट, बहू सानिया की गेंद पर हुए आउट, सारा ने पकड़ा कैच, VIDEO वायरल

Sachin Tendulkar ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ प्लेन के अंदर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Sachin Tendulkar: ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट के प्रति प्यार और जुनून किसी से छिपा नहीं है. सचिन ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन क्रिकेट आज भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बना हुआ है. हाल ही में सचिन ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ प्लेन के अंदर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सचिन तेंदुलकर बहू सानिया की गेंद पर हुए आउट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार (12 जून) को सोशल मीडिया पर बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ प्लेन के अंदर क्रिकेट खेलने का वीडियो शेयर किया. वीडियो साझा करते हुए सचिन ने लिखा, “एल्टीट्यूड जो भी हो, एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए.” वीडियो में सचिन बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि सारा फील्डिंग और सानिया बॉलिंग करती नजर आईं. सारा पहली ही गेंद पर सचिन के आउट होने की अपील करती हैं.

---विज्ञापन---

इस पर सचिन बल्ले को उल्टा पकड़ते हुए कहते हैं, “तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी. अगर मैं तिरछे बल्ले से खेलूं तो ही तुम्हारे पास थोड़ा मौका है (Only way, there is only remote possibility if the bat is like this).” हालांकि, सारा और सानिया ने हार नहीं मानी. पहली कोशिश में सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरी बार सारा ने कैच पकड़कर अपने पिता को आउट कर दिया. इस मजेदार पल को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जब भारत को मिला था FIFA World Cup में खेलने का मौका, फिर क्यों नहीं उतरी टीम मैदान पर? जानें वजह

अर्जुन तेंदुलकर ने मार्च 2026 में की थी सानिया से शादी

सचिन तेंदुलकर भले ही अब पेशेवर क्रिकेट से दूर हों, लेकिन समय-समय पर विभिन्न क्रिकेट आयोजनों और लीग्स में नजर आते रहते हैं. सचिन 53 साल के हो गए हैं, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून अब भी बरकरार है. वहीं, उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर लगातार अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं. आईपीएल 2026 में उन्हें सीमित मौके मिले, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी से प्रभावित किया. इसके अलावा, मुंबई टी20 लीग में अर्जुन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

हाल ही में उन्होंने अपने करियर की पहली टी20 फिफ्टी जड़ी थी और ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी जीता था. अर्जुन ने 5 मार्च 2026 को अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से शादी की थी. सानिया एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और प्रसिद्ध उद्योगपति रवि घई की पोती हैं.

ये भी पढ़ें- कौन है FIFA World Cup 2026 की ये स्टाइलिश एंकर? जिसने बढ़ा दी फुटबॉल फैंस के दिलों की धड़कन

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2026 03:40 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola