---विज्ञापन---

खेल angle-right

राहुल द्रविड़ के बेटे ने दिखाई क्लास, 87 रन ठोक बने इंडिया U19 टीम के ‘दीवार’

IND U19 vs SL U19 : राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अन्वय ने दबाव की स्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने अंडर-19 करियर की सबसे बड़ी पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया.

---विज्ञापन---

Rahul Dravid Son Anvay Dravid: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को क्रिकेट जगत में ‘द वॉल’ के नाम से जाना जाता है. द्रविड़ ने अपने करियर में कई बार मुश्किल परिस्थितियों में दीवार बनकर टीम को जीत दिलाई थी. अब उनके छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने भी उन्हीं की राह पर चल पड़े हैं और उन्होंने ‘द वॉल’ जैसी झलक दिखाई है.

श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे में अन्वय ने दबाव की स्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और अपने अंडर-19 करियर की सबसे बड़ी पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया.

---विज्ञापन---

अन्वय दविड़ ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

हंबनटोटा में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 18.1 ओवर में 81 रन के स्कोर पर ही अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए. ऐसे मुश्किल समय में 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे अन्वय द्रविड़ ने अपनी क्लास दिखाई और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा.

अन्वय द्रविड़ ने सिर्फ 47 गेंदों में अर्धशतक जड़ास जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. यह उनके अंडर-19 वनडे करियर का पहला अर्धशतक रहा. हालांकि, वह अपने अर्धशतक को शतक में नहीं बदल सके और 67 गेंदों में 87 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और एक छक्का निकला और उनका स्ट्राइक रेट 129.85 का रहा. यह उनके अंडर-19 करियर की अब तक की सबसे बड़ी पारी साबित हुई.

---विज्ञापन---

अर्जुन राजपूत के साथ की 144 रनों की साझेदारी

अन्वय द्रविड़ ने अर्जुन राजपूत के साथ मिलकर भारतीय पारी को भी संभाला और पांचवें विकेट के लिए 144 रन की शानदार साझेदारी की. अन्वय और अर्जुन की इस साझेदारी की बदलौत भारतीय टीम 81/4 के स्कोर से 226/5 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. अर्जुन राजपूत 76 रन बनाकर रन आउट हुए और इसके साथ ही यह अहम साझेदारी समाप्त हुई. इन दोनों की शानदार पारियों के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ 285 रनों का स्कोर खड़ा किया.

ये भी पढ़ें- 2 मिनट में दो गोल… इंग्लैंड ने कटाया FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल का टिकट, मैक्सिको को किया बाहर

डेब्यू मैच में नहीं चला था बल्ला

अन्वय द्रविड़ ने इसी श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. हालांकि, पहले मुकाबले में अन्वय का बल्ला नहीं चला और वह सिर्फ 14 रन ही बना सके थे. लेकिन अब दूसरे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर यह साबित कर दिया कि दबाव की परिस्थितियों में बड़ी जिम्मेदारी निभाने का हुनर उनमें भी मौजूद है. उनकी इस पारी ने यह संकेत जरूर दिया कि वह अपने पिता राहुल द्रविड़ की तरह टीम के लिए संकटमोचक बनने की क्षमता रखते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ENG vs IND: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होगा ये स्टार खिलाड़ी! तीसरे T20I में बड़ा बदलाव लगभग तय

First published on: Jul 06, 2026 02:45 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola