ENG vs IND: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होगा ये स्टार खिलाड़ी! तीसरे T20I में बड़ा बदलाव लगभग तय

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव लगभग तय नजर आ रहा है. स्टार गेंदबाज को कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा बाहर किया जा सकता है.

shreyas iyer
1 / 6

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब तक टीम इंडिया का खाता नहीं खुला है. बारिश के कारण पहला मैच रद्द हो गया, वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. तीसरे T20I मैच का आयोजन ट्रेंट ब्रिज में होने जा रहा है. पिछले मैच में हार के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा एक स्टार गेंदबाज को बाहर बैठाया जा सकता है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय2 / 6

टीम इंडिया पिछले मैच को जीतने के बेहद करीब थी लेकिन रवि बिश्नोई के ओवर में 29 रन चले गए. इस 17वें ओवर ने मैच पूरी तरह से पलट दिया और इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. अब रवि बिश्नोई के बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई का कैसा था प्रदर्शन?

रवि बिश्नोई का कैसा था प्रदर्शन?3 / 6

दूसरे T20I मैच में रवि बिश्नोई ने कुल 4 ओवर गेंदबाजी की और 60 रन दिए. बिश्नोई को इस मैच में कोई विकेट नहीं मिला. बिश्नोई साफ तौर पर अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे थे. (Image: Instagram/bishnoi6476)

बिश्नोई की जगह किसे मिलेगा मौका?

बिश्नोई की जगह किसे मिलेगा मौका?4 / 6

रवि बिश्नोई को खराब प्रदर्शन के बाद अब प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह टीम के पास दो खिलाड़ियों में से किसी एक को खिलाने का विकल्प है. अगर भारतीय टीम एक अधिक तेज गेंदबाज चाहती है, तो प्रिंस यादव खेल सकते हैं. टीम मैनेजमेंट चाहे, तो बल्लेबाजी को प्राथमिकता देते हुए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी मौका दे सकता है. (Image: Instagram/bishnoi6476)

विज्ञापन

टीम में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं

टीम में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं5 / 6

रवि बिश्नोई के अलावा टीम इंडिया में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, वहीं गेंदबाजी में भी रवि को छोड़कर सभी की इकोनॉमी ठीक थी. (Image: Instagram/indiancricketteam)

टीम इंडिया की कैसी होगी प्लेइंग 11?

टीम इंडिया की कैसी होगी प्लेइंग 11?6 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन