---विज्ञापन---

खेल angle-right

2 मिनट में दो गोल… इंग्लैंड ने कटाया FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल का टिकट, मैक्सिको को किया बाहर

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. इंग्लैंड की ओर से जूड बेलिंगहम ने 2 मिनट के अंदर दो गोल दागे और फिर हैरी केन ने एक गोल कर टीम को रोमांचक जीत द‍िला दी.

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2026, England vs Mexico: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार (6 जुलाई) को राउंड ऑफ-16 के बेहद रोमांच मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. मैक्सिको सिटी में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने कमाल का खेल दिखाया और दूसरे हाफ में लगभग आधा मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद मैक्सिको को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

इंग्लैंड की ओर से जूड बेलिंगहम ने 2 मिनट के अंदर दो गोल और फिर कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी पर गोल दागकर टीम को रोमांचक जीत द‍िला दी. अब क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना नार्वे से होगा.

---विज्ञापन---

जूड बेलिंगहम ने 2 मिनट में दागे दो गोल

मैच की शुरुआत दोनों ही टीमों ने आक्रामक अंदाज में किया और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. पहले हाफ में इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहम ने सिर्फ 99 सेकंड के अंदर दो गोल कर मैच का रुख बदल दिया. बेलिंगहम ने 36वें और 38वें मिनट में लगातार गोल दागकर इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त दिलाई.

हालांकि, मेक्सिको ने हार नहीं मानी और जल्द ही खेल में वापसी कर ली. 42वें मिनट में क्विनोन्स ने शानदार गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया. पहले हाफ में महज 6 मिनट के भीतर तीन गोल देखने को मिले और हाफ टाइम तक इंग्लैंड 2-1 से आगे रहा.

---विज्ञापन---
https://x.com/FIFAWorldCup/status/2073970289688379871

इंग्लैंड ने 10 प्लेयर्स के साथ जीता मुकाबला

दूसरे हाफ के 54वें मिनट में इंग्लैंड के डिफेंडर जारेल क्वान्सा को रेड कार्ड मिला, जिसके बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. इसके बावजूद, इंग्लैंड की टीम ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 60वें मिनट में मिली पेनल्टी को हैरी केन ने गोल में बदलकर टीम की बढ़त 3-1 कर दी.

मेक्सिको को 69वें मिनट में पेनल्टी मिली, जिस पर राउल जिमिनेज ने गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया. इसके बाद आखिरी 20 मिनट में मेजबान टीम ने बराबरी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त कायम रखी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टी20I मैच? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 1966 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के अपने सपने को जिंदा रखा है और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. अब क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की भिड़ंत शनिवार, 11 जुलाई को नॉर्वे से होगी, जहां दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेले बिना ‘मालामाल’ हुई टीम इंडिया, ICC ने की करोड़ों की बारिश

First published on: Jul 06, 2026 01:56 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola