VVS लक्ष्मण बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर तो कितनी होगी सैलरी? जानिए हर साल कितनी होगी कमाई

BCCI: वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का चीफ सिलेक्टर बनाए जाने की खबर सामने आई है. अगर वह अजीत अगरकर की जगह भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता बनते हैं तो उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी? ये सवाल भी अब फैंस के दिमाग में आने लगा है. आइए जानते हैं बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर को कितनी सैलरी देती है.

AI Created Image

AI Created Image

VVS Laxman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अजीत अगरकर को भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर के पद से हटा सकती है. ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है. अगरकर का कार्यकाल जून 2026 में ही समाप्त हो गया था. लेकिन बीसीसीआई ने 3 महीने के लिए उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया था. ऐसे में अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड अगरकर को हटाने पर विचार कर रही है. अगरकर की जगह वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के अगले चीफ सिलेक्टर हो सकते हैं. ऐसे में अगर वह चीफ सिलेक्टर बनते हैं तो उनकी सैलरी क्या होगी? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

अगरकर का कार्यकाल हो सकता है समाप्त

बीसीसीआई ने 3 महीने के लिए अगरकर के कार्यकाल को आगे बढ़ाया है ऐसे में उन्हें सितंबर 2026 तक के लिए जिम्मेदारी दी गई है. पहले खबर ये थी कि अगरकर को वर्ल्ड कप 2027 तक के लिए चीफ सिलेक्टर के पद पर रखा जाएगा. लेकिन अब वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सिलेक्टर बनाए जाने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल बीसीसीआई की ओर से इस खबर पर अभी तक आधिकाकारिक बयान नहीं आया है.

विज्ञापन

अगर लक्ष्मण बने चीफ सिलेक्टर तो कितनी होगी सैलरी?

फिलहाल बीसीसीआई अजीत अगरकर को चीफ सिलेक्टर पद के लिए 3 करोड़ सलाना देती है. अगरकर से पहले बीसीसीआई मुख्य चयनकर्ता को 1 करोड़ देती थी, जिसे बढ़ा दिया गया था. ऐसे में अगर लक्ष्मण चीफ सिलेक्टर बनते हैं तो उन्हें भी 3 करोड़ सलाना मिल सकता है, क्योंकि फिर से चीफ सिलेक्टर की सैलरी बढ़ने की खबर अब तक नहीं आई है. फिलहाल लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं. हालांकि इस पद के लिए उन्हें कितना पैसा मिलता है. इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं है.

विज्ञापन

हाल ही में संभाल चुके हैं हेड कोच का जिम्मा

बीसीसीआई ने लक्ष्मण को हाल ही में हेड कोच की जिम्मेदारी थी. उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था, जबकि नियामित हेड कोच गौतम गंभीर को वर्क लोड के लिए आराम दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ