Hardik Pandya: टीम इंडिया ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस सबसे बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है. हार्दिक लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं. वह आईपीएल 2026 के बाद से ही एक्शन में नजर नहीं आए हैं. जानकारी के मुताबिक, हार्दिक की दाहिनी पिंडली की हड्डी में स्ट्रेस से जुड़ी सूजन है और वह अभी बेंगुलरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. हालांकि, पिछले चार महीनों में हार्दिक को कई फिटनेस समस्याओं का सामना करना पड़ा है.
इंजरी के कारण वह भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर रहे और जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उन्हें आराम दिया गया. इसके बाद वह वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए. अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक के विकल्प तैयार करने पर काम भी शुरू कर दिया है. ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि अगर हार्दिक वर्ल्ड कप नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह कौन ले सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में जो हार्दिक को रिप्लेस कर सकते हैं.
1. नीतीश कुमार रेड्डी
हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर सबसे पहला नाम नीतीश कुमार रेड्डी का आता है. 2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जाना है, जहां तेज और उछाल वाली परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को टीम में शामिल करने पर जोर दे सकती है. इससे टीम के निचले क्रम में बल्लेबाजी का विकल्प भी मजबूत होगा. इसी योजना के तहत नीतीश रेड्डी को एशियन गेम्स की टी20 टीम से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया था.
उन्होंने सीरीज के तीन में से दो मैच खेले, जिसमें 1 विकेट लेने के साथ 9 रन बनाए. नीतीश ने भारत के लिए अब तक 10 टेस्ट और 8 वनडे मुकाबले खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में 109 रन और 9 विकेट दर्ज हैं. टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार मौके देकर हार्दिक की गैरमौजूदगी में एक विकल्प के तौर पर तैयार करना चाहता है.
2. शिवम दुबे
हार्दिक के विकल्प की रेस में शिवम दुबे का नाम भी शामिल है. दुबे भारत के लिए टी20 क्रिकेट में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभा चुके हैं. वह मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं और जरूरत पड़ने पर फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं. हालांकि, वनडे क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी एक चुनौती हो सकती है.
10 ओवर का स्पेल डालने के साथ-साथ 50 ओवर तक मैदान पर पूरी तरह सक्रिय रहना उनके लिए फिटनेस के लिहाज से अहम होगा. यही वजह है कि वह अभी तक वनडे टीम में अपनी जगह स्थायी नहीं कर पाए हैं. हालांकि, इसके बावजूद मैनेजमेंट के ऑलराउंडर पूल में उनका नाम मौजूद है.
ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
3. सूर्यांश शेडगे
नीतीश रेड्डी और शिवम दुबे के अलावा, युवा खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे पर भी टीम मैनेजमेंट की नजर है. हार्दिक की जगह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में शेडगे को शामिल किया गया है. मुंबई के इस युवा खिलाड़ी में तेज गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता है. उन्होंने भारत के लिए अभी तक 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 8 रन बनाए हैं और कोई विकेट नहीं लिया है. वहीं 16 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 261 रन और 15 विकेट हैं.
23 वर्षीय शेडगे को अभी वनडे क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार है, लेकिन भविष्य को देखते हुए वह टीम इंडिया के ऑलराउंडर पूल का हिस्सा बन सकते हैं.
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
26 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines