ICC Test Rankings, Babar Azam: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार, 12 अगस्त को नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन का इनाम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मिला है. आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बाबर ने 5 पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है. हालांकि, इस बार रैंकिंग में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड अभी भी टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं और टॉप-10 बल्लेबाजों में दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं.
बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाकर की टॉप-10 में एंट्री
आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 5 पायदान की लंबी छलांग लगाई है. बाबर अब 716 रेटिंग अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. बाबर ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 23 रन और दूसरी पारी में नाबाद 58 रन बनाए. वहीं, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 88 रन बनाए और दूसरी पारी में 23 रन बनाकर नाबाद रहे.
बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म करने में सफल रही. बाबर को अब सीरीज में दो अर्धशतकीय पारियों का फायदा टेस्ट रैंकिंग में मिला है और उन्होंने सीधे 5 स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में वापसी कर ली. बाबर के ऊपर आने से पहले 10वें स्थान पर मौजूद श्रीलंका के दिनेश चंदीमल को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह अब 11वें नंबर पर खिसक गए हैं.
ट्रेविस हेड अब भी नंबर-1 पर कायम
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का दबदबा बरकरार है. हेड अब भी नंबर-1 पर बने हुए हैं और उनके खाते में 853 रेटिंग अंक हैं. हालांकि, दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के हैरी ब्रूक उनसे महज एक अंक पीछे हैं, जिनके पास 852 रेटिंग अंक हैं वहीं, जो रूट तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर काबिज हैं. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 5वें स्थान पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- ‘30 मिनट में मैच पलट जाएगा’, श्रीलंका में ऋषभ पंत की दहशत! टेस्ट सीरीज से पहले फरवीज महरूफ ने दी चेतावनी
टॉप-10 में दो भारतीय बल्लेबाज
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल 743 रेटिंग अंकों के साथ 7वें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 733 रेटिंग अंकों के साथ 9वें नंबर पर हैं. वहीं, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह 14वें नंबर पर खिसक गए हैं.
हालांकि, पीछले कुछ समय से भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच नहीं खेला है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर अपने रैकिंग में जरूर सुधार करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- World Cup 2027 के बाद सिर्फ T20I क्रिकेट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, चोट के कारण BCCI ने बनाया खास प्लान
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
20 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
42 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
52 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
58 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines