World Cup 2027 के बाद सिर्फ T20I क्रिकेट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, चोट के कारण BCCI ने बनाया खास प्लान

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की चोट टीम इंडिया के लिए बड़ी समस्या साबित हुई है. BCCI का लक्ष्य उन्हें 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक फिट रखना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह शायद इस बड़े टूर्नामेंट के बाद लंबे प्रारूपों से दूर हो जाएं.

Jasprit Bumrah

बुमराह की चोट बन रही परेशानी (Image: ANI)

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी. इसके बाद से बुमराह क्रिकेट से दूर हैं और अब तक उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी, लेकिन चोटिल होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. बुमराह टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं लेकिन चोट से परेशान रहते हैं. इसी वजह से अब BCCI ने बुमराह को लेकर खास प्लान बना लिया है.

विज्ञापन

बुमराह की फिटनेस को लेकर परेशान BCCI!

TOI से बात करते हुए BCCI के एक सोर्स ने बताया कि मेडिकल टीम जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बहुत सीरियस है. 2027 के वर्ल्ड कप के बाद बुमराह सिर्फ T20I खेल सकते हैं. BCCI सोर्स ने कहा, ‘श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले CoE बुमराह का वर्कलोड बढ़ाने पर काम कर रही थी. हालांकि, ऐसा महसूस हुआ कि वह समय पर तैयार नहीं हो पाएंगे. बुमराह ने लंबे प्रारूपों में काफी समय से गेंदबाजी नहीं की है. CoE उनके मामले में सावधानी बरत रही है. उनकी वापसी को लेकर कोई निर्धारित समय नहीं दिया गया है. भारतीय टीम को अब बुमराह के बिना खेलने की आदत डालनी पड़ेगी, खासकर लंबे प्रारूपों में.’

विज्ञापन

T20I क्रिकेट ही खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI का लक्ष्य जसप्रीत बुमराह को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक फिट रखना है. इसी वजह से बुमराह की वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है. उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए समय दिया जा रहा है. अगर बुमराह को 6-7 महीने के ब्रेक की आवश्यकता होगी, तो उन्हें वो भी मिल जाएगा.

विज्ञापन

TOI की हालिया रिपोर्ट से साफ हो गया है कि जसप्रीत बुमराह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद टेस्ट और वनडे जैसे लंबे प्रारूपों में नहीं खेलेंगे और सिर्फ T20I क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं. BCCI ने भी अब बुमराह के बिना खेलने की आदत डालने के लिए योजना तैयार कर ली है. बुमराह अगले वर्ल्ड कप के बाद सिर्फ महत्वपूर्ण टूर्नामेंट और सीरीज में ही खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ