‘30 मिनट में मैच पलट जाएगा’, श्रीलंका में ऋषभ पंत की दहशत! टेस्ट सीरीज से पहले फरवीज महरूफ ने दी चेतावनी
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीराज का आगाज बहुत जल्द होने वाला है. इससे पहले श्रीलंका के एक पूर्व ऑलराउंडर ने टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी ऋषभ पंत को लेकर बड़ा दावा किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Aug 12, 2026 13:34
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Aug 12, 2026 13:34
Share :
(Photo: AI)
---विज्ञापन---
Farveez Maharoof on Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. हाल ही में हुए प्रैक्टिस मैच में भी टीम ने जीत दर्ज की. श्रीलंका में स्पिनर्स का हमेशा बोलबाला रहा है. बल्लेबाजों ने भी बड़ी पारियां खेली हैं. खैर टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर फरवीज महरूफ ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पंत श्रीलंका के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.
फरवीज महरूफ ने श्रीलंका को दी सलाह
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से बातचीत के दौरान फरवीज महरूफ ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा खतरा ऋषभ पंत को बताया. आप सभी जानते हैं कि पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके पास गेम का पलटने का हुनर है. महरूफ इस बात को अच्छे से समझते हैं. उन्होंने श्रीलंकाई टीम को पंत को हल्के में ना लेने की सलाह दी है.
महरूफ ने कहा, ”ऋषभ पंत अकेले दम पर मैच को पलटने का दम रखते हैं. अगर मैं श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में होता तो सबसे ज्यादा चिंता पंत की करता. वो 30 से 45 मिनट में अकेले ही मैच बदलने की क्षमता रखते हैं. हमने कई बार पंत को ऐसा करते हुए देखा है. पंत को हमेशा आक्रामक गेम खेलने की पूरी आजादी मिलती है और ये चीज उन्हें बहुत खतरनाक बनाती है.”
---विज्ञापन---
VIDEO | Former Sri Lanka all-rounder Farveez Maharoof (@farveezmaharoof) feels that the Sri Lanka dressing room would be worried about India's flamboyant keeper-batter Rishabh Pant in the upcoming two Test series.
फरवीज महरूफ ने टीम इंडिया को बहुत मजबूत बताया है. उन्होंने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के विजेता को लेकर भी भविष्यवाणी की. महरूफ ने कहा, “भारत के लिए रविंद्र जडेजा सातवें नंबर पर मौजूद हैं और ये टीम को ज्यादा मजबूती देती है. इसके बावजूद ये टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म होगी. टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या सबसे बड़ी चुनौती होंगे. गॉल में उनका प्रदर्शन हमेशा बेहतरीन रहा है.”