ICC T20I Rankings: इंग्लैंड में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार, 23 जून को महिला T20I खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. नई महिला टी20I रैंकिंग में भारतीय की युवा स्पिनर श्री चरणी ने कमाल कर दिया है. 21 साल की चरणी दुनिया की नंबर-1 टी20I गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने पहली बार अपने करियर में यह मुकाम हासिल किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के एक साल के अंदर ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
श्री चरणी बनीं नंबर-1 टी20I गेंदबाज
श्री चरणी ने पिछले साल 28 जून को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और महज एक साल के भीतर दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनने का कारनामा कर दिखाया है. उनके खाते में 753 रेटिंग अंक हैं. चरणी फिलहाल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं. उन्होंने अब तक खेले तीन मुकाबलों में कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं. चरणी ने पाकिस्तान के खिलाफ 3, नीदरलैंड के खिलाफ 4 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट चटकाए हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक खेले तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की हैं.
इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ से छिना ताज
भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है. स्मिथ अब 726 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं. इंग्लैंड की ही चार्ली डीन 733 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. वहीं, अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन 4 स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर आ गई हैं.
गेंदबाजों की रैंकिंग में अन्य खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है. वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज नौ स्थान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं. ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गार्थ 25 स्थान ऊपर चढ़कर 20वें, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना 25वें और आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट 26वें स्थान पर पहुंच गई हैं.
बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को फायदा
टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की युवा ओपनर जॉर्जिया वोल कायम हैं. वर्ल्ड कप में 62 रन बनाने के बावजूद उन्होंने अपनी नंबर-1 रैंकिंग बरकरार रखी है. उनकी हमवतन बेथ मूनी एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच 47 रेटिंग अंकों का अंतर है.
भारतीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अब छठे नंबर पर पहुंच गई हैं. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी एक पायदान ऊपर चढ़कर टॉप-10 में शामिल हो गई हैं. न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 11वें, आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगैस्ट 13वें और बांग्लादेश की निगार सुल्ताना जोटी 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं.
ये भी पढ़ें- आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 23 साल का युवा खिलाड़ी अचानक स्क्वाड में हुआ शामिल
ऑलराउंडर्स रैंकिंग में हेली मैथ्यूज कायम
टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है. वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज नंबर-1 पर बनी हुई हैं, जबकि न्यूजीलैंड की अमेलिया केर दूसरे स्थान पर कायम हैं. श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू तीसरे, आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगैस्ट पांचवें और पाकिस्तान की फातिमा सना छठे स्थान पर मौजूद हैं.
दक्षिण अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने पांच स्थान की छलांग लगाते हुए नौवां स्थान हासिल किया है. कैप ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता था.
ये भी पढ़ें- ‘मुंह बंद रखो…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान, आलोचकों को दिया करारा जवाब!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines