आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 23 साल का युवा खिलाड़ी अचानक स्क्वाड में हुआ शामिल

Team India Squad Change: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह 23 साल के युवा ऑलराउंडर को जगह मिली है.

nitish kumar reddy

टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव (Image: AI Generated and Instagram/suryanshshedge)

Team India Squad Change: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. हाल ही में खबर सामने आई थी कि नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए हैं. हार्दिक पांड्या पहले ही चोटिल होने के कारण बाहर हैं. टीम इंडिया को एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत थी और चयनकर्ताओं ने 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे पर भरोसा जताया है. इंडिया A के लिए सूर्यांश का प्रदर्शन शानदार था, इसी वजह से उन्हें टीम में जगह मिली है.

विज्ञापन

भारतीय टीम में हुआ बड़ा बदलाव

BCCI ने आधिकारिक प्रेस रिलीज में ऐलान किया है कि नीतीश कुमार रेड्डी को तीसरे वनडे मैच के दौरान क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी. मेडिकल टीम ने इसके बाद जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी. इसी वजह से वो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह मेंस सिलेक्शन कमेटी ने सूर्यांश शेडगे को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया है.

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे को क्यों मिला मौका?

BCCI ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि सूर्यांश शेडगे को श्रीलंका में हुई ट्राई नेशन सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय T20I टीम में जगह मिली है. 23 साल के इस युवा बल्लेबाज ने 5 मैचों में 147 रन बनाए थे और दो विकेट झटके थे. सीरीज में सूर्यांश ने कुल 23 ओवर गेंदबाजी की. मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शेडगे ने प्रभावित किया था. इसी वजह से उन्हें स्क्वाड में जगह मिली है.

विज्ञापन

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, संजू सैमसन, ईशान किशन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह. (वरुण चक्रवर्ती- सिर्फ इंग्लैंड T20I सीरीज)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ