'मुंह बंद रखो...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों का बुरा हाल करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका A की हालत खराब की. अब पूर्व भारतीय कप्तान ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान (Image: AI Generated and Twitter/X)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई नेशन सीरीज 2026 के फाइनल में इंडिया A के लिए 29 गेंदों में 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. सूर्यवंशी ने श्रीलंका A के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया और भारतीय टीम ने मैच में 66 रन से जीत दर्ज की. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस और धक्का-मुक्की हो गई थी. 15 साल के युवा बल्लेबाज ने फाइनल में श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर अपना जवाब दिया. इसी को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान के. श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन

‘वैभव सूर्यवंशी के सामने मुंह बंद रखना बेहतर’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि वैभव सूर्यवंशी ने चौथी बार ऐसी टीम के खिलाफ रन बनाए, जिन्होंने उन्हें चिढ़ाया. उन्होंने कहा, ‘IPL से हमने यह देखा है कि अगर आप वैभव सूर्यवंशी के साथ मजाक करेंगे, तो फिर आपकी हालत खराब होगी. यह चौथा मौका है, जब उन्होंने एक ऐसी टीम के खिलाफ रन बनाए हैं, जिसने उनके विकेट पर बहुत ज्यादा सेलिब्रेट किया. यह एक सीख है कि आपको युवाओं, खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सामने मुंह बंद रखना चाहिए.’

विज्ञापन

के श्रीकांत ने कहा, ‘उनकी पारी ने लगभग मैच का फैसला कर दिया था. अगर वो रन नहीं बनाते, तो भारतीय टीम शायद मैच हार जाती. वैभव सही मायने में भगवान के बेटे हैं. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने देख लिया कि उन्हें उकसाने का क्या परिणाम हो सकता है. अगर वो सिर्फ अपने काम से काम रखते, तो शायद ट्रॉफी जीत जाते. आप उन्हें IPL के बारे में बोल रहे थे? उन्हें आपको जवाब दे दिया है कि आपके गेंदबाजी अटैक में दम ही नहीं है.’

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी की Team India में एंट्री ने बढ़ाई इन 3 खिलाड़ियों की टेंशन! टीम से हो सकती है छुट्टी

विज्ञापन

वैभव को मिलेगा टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका?

वैभव सूर्यवंशी ने IPL और इंडिया A लेवल पर धमाल मचाया है. अब वो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा बनेंगे. वैभव बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है. अगर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन में से कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया, तो सूर्यवंशी को खेलने का मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ