ICC T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को और बड़ा और रोमांचक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. हाल ही में ICC ने 2028 और 2030 टी20 वर्ल्ड कप के लिए नए टूर्नामेंट फॉर्मेट का ऐलान किया था. अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि आईसीसी भविष्य में इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या भी बढ़ाने पर विचार कर रही है.
फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेती हैं. 2024 संस्करण में ही पहली बार टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 की गई थी. अब रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले वर्षों में यह संख्या पहले 24 और फिर 32 तक पहुंच सकती है.
24 टीमों का हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी का लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप को 32 टीमों वाला टूर्नामेंट बनाना है. इस दिशा में पहला कदम 2032 के टी20 वर्ल्ड कप से उठाया जा सकता है, जहां टीमों की संख्या 20 से बढ़ाकर 24 करने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि, 2028 और 2030 में होने वाले अगले दो टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें ही हिस्सा लेंगी.
ये दोनों संस्करण पहले से घोषित नए फॉर्मेट के तहत आयोजित किए जाएंगे. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इसका असर 2028 और 2030 के संस्करणों पर नहीं पड़ेगा. नया विस्तार 2032 से लागू किया जा सकता है.
क्यों बढ़ाई जा सकती है टीमों की संख्या?
रिपोर्ट के अनुसार, भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप की सफलता के बाद आईसीसी दुनिया के अधिक देशों को इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनाने पर विचार कर रही है. क्रिकेट के नए बाजार तैयार करना, एसोसिएट देशों को बड़े मंच पर मौका देना और खेल का वैश्विक विस्तार इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है.
आईसीसी का मानना है कि क्रिकेट को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने के लिए टी20 सबसे प्रभावी फॉर्मेट है. इसके अलावा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी भी इस रणनीति को और मजबूती देती है. यदि टीमों की संख्या बढ़ती है तो अधिक एसोसिएट देशों के पास वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने का अवसर मिलेगा. हालांकि, आईसीसी ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या में बदलाव की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे सीरीज जीतने के बाद 15 साल के स्टार की जमकर की तारीफ
2028 और 2030 टी20 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट
| पुराना फॉर्मेट | नया फॉर्मेट |
|---|---|
| ग्रुप स्टेज: 4 ग्रुप, प्रत्येक में 5 टीमें (40 मैच) | ग्रुप स्टेज: 5 ग्रुप, प्रत्येक में 4 टीमें (30 मैच) |
| हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें अगले दौर में पहुंचती थीं | हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी |
| सुपर-8: 4-4 टीमों के 2 ग्रुप (12 मैच) | सुपर-10: 5-5 टीमों के 2 ग्रुप (20 मैच) |
| हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती थीं | प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी |
| — | दूसरे स्थान की टीम दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान वाली टीम से एलिमिनेटर खेलेगी |
| सेमीफाइनल: 2 मैच | सेमीफाइनल: 2 मैच |
| फाइनल | फाइनल |
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मुकाबला, नोट कर लीजिए डेट
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
14 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
30 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines